找回密码
 立即注册
搜索
查看: 814|回复: 0

Gold and Silver Prices: सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट, ज्वेलर्स बता रहे अस्थायी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:23:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सोना की कीमत में ₹4,000 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।  



संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) । धनतेरस एवं दीपावली पर सोना-चांदी की जोरदार खरीदारी के बाद गुरुवार को बाजार में इनकी कीमतों में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली।

सोने की कीमत जहां ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम से घटकर ₹1,28,000 पर आ गई। वहीं चांदी ₹1,74,000 प्रति किलोग्राम से गिरकर ₹1,62,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोना में 4,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹12,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज

यानी सोने में ₹4,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹12,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इस अप्रत्याशित गिरावट ने जहां त्योहार के दौरान भारी खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निराश कर दिया है, वहीं नए खरीदारों में उत्साह बढ़ गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब कई लोग इसे निवेश का सुनहरा अवसर मानकर खरीदारी में जुट गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से त्योहार के बाद मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के कारण आई है।  

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल भावों में स्थिरता आने में कुछ समय लग सकता है। झुमरीतिलैया निवासी उषा शर्मा ने बताया कि उन्होंने धनतेरस के दिन करीब ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी थी, जिसकी मौजूदा कीमत ₹2,33,000 रह गई है। उन्हें लगभग ₹17,000 का नुकसान हुआ है।

वहीं, सुजाता देवी ने कहा कि उन्होंने लगभग ₹4.5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण खरीदे थे। आज के भाव से उन्हें ₹35,000 का नुकसान हुआ है।

इसी तरह सीमा देवी ने बताया कि उन्होंने ₹3.80 लाख के आभूषण खरीदे थे, जिनकी कीमत में अब ₹32,000 की गिरावट आई है। उन्हें मलाल है कि अगर कुछ दिन इंतजार करतीं, तो यह नुकसान नहीं होता।

जबकि जेवर दुकानदारों के अनुसार, कीमतों में यह गिरावट अस्थायी है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी लौटती है तो अगले सप्ताह सोना-चांदी के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-26 18:05 , Processed in 0.143279 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表