找回密码
 立即注册
搜索
查看: 192|回复: 0

क्‍या आप भी रात में घर के बाहर पार्क करते हैं गाड़ी? तो इस खबर को पढ़कर हो जाएं सावधान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:22:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौलापार में दो दिनों में बाइक चोरी की तीन घटनाएं सामने आयी हैं। एक में तो चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं डहरिया स्थित ईको टाउन में एक चोर महिला की स्कूटी लेकर फरार हो गया है। अगर आप भी रात में घर के बाहर वाहन खड़ा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए।पुलिस ने चारों मामलों में एक नामजद समेत तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धानमिल ईको टाउन फेस-1 निवासी ज्योति बिनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 12 अक्टूबर को उसने अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की थी। 13 अक्टूबर की सुबह जब घर के बाहर देखा तो स्कूटी गायब थी। स्कूटी को आसपास काफी ढूंढा गया लेकिन वह कहीं भी दिखाई नहीं दी। पुलिस ने 22 अक्टूबर की रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं गौलापार के नवाड़खेड़ा राम लाल कालोनी निवासी विकास कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को चोर उनके घर की गैलरी से मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। शातिर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया और उसकी पहचान बागजाला निवासी सौरभ आर्या के रूप में हुई।

तीसरे मामले में बागजाला गौलापार निवासी नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे के बाद उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। चौथे मामले में बागजाला निवासी भाष्कर सुयाल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर की रात उनकी बाइक भी घर के बाहर से चोरी हो गई। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि एक नामजद समेत अज्ञात चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-26 20:10 , Processed in 1.546616 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表