找回密码
 立即注册
搜索
查看: 494|回复: 0

घर पर बनाना चाहते हैं बाजार जैसा परफेक्ट क्रीमी हमस, तो नोट कर लें ये स्टेप बाय स्टेप रेसिपी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:22:16 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ऐसे बनाएं परफेक्ट हमस (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमस मिडल ईस्ट का एक बेहद लोकप्रिय और पौष्टिक व्यंजन है, जिसे अक्सर डिप के तौर पर खाया जाता है। यह उबले हुए चने, ताहिनी (तिल का पेस्ट), नींबू का रस और लहसुन से बनाया जाता है। इसलिए यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होता, बल्कि यह प्रोटीन, फाइबर और स्वस्थ वसा का एक बेहतरीन स्रोत भी है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसे घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे कई डिशेज के साथ डिप की तरह परोसा जा सकता है। अगर आप भी घर पर हमस बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी।  
हमस बनाने की रेसिपी
जरूरी सामग्री-

हमस बनाने के लिए आपको 1 कप काबुली चना (रात भर भिगोकर उबाले हुए), 2 से 3 बड़े चम्मच ताहिनी (तिल का पेस्ट), 2 से 3 लहसुन की कलियां, 2 से 3 बड़े चम्मच नींबू का रस, 3 से 4 बड़े चम्मच जैतून का तेल, 2-3 बर्फ के टुकड़े, स्वादानुसार नमक, ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, और उबालने के बाद बचा चने का पानी चाहिए।

  

(Picture Courtesy: Freepik)
हमस बनाने की विधि-

  • सबसे पहले काबुली चने को रात भर भिगो दें। अगले दिन, इन्हें हल्का नमक डालकर तब तक उबालें जब तक ये नरम न हो जाएं। चने को छान लें, लेकिन उबला हुआ पानी फेंकें नहीं, इसे अलग रख लें।
  • अब एक ब्लेंडर लें और इसमें उबले हुए चने, ताहिनी, लहसुन की कलियां, नींबू का रस, नमक और भुना जीरा पाउडर डालें।
  • मिश्रण को एक बार अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आपको मिश्रण थोड़ा सूखा लग सकता है।
  • अब इसमें जैतून का तेल और 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें। बर्फ के टुकड़े हमस को हल्का और एकदम क्रीमी बनाने में मदद करते हैं।
  • अब मिश्रण को फिर से ब्लेंड करें। अगर हमस अभी भी बहुत गाढ़ा लग रहा है, तो धीरे-धीरे एक-एक चम्मच करके बचा हुआ चने का पानी डालते जाएं और तब तक पीसें जब तक कि आपको हमस की सही कंसिस्टेंसी न मिल जाए। ध्यान रखें कि हमस न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला।
  • अब हमस को एक सर्विंग बाउल में निकालें। चम्मच की सहायता से बीच में एक छोटा गड्ढा बनाएं। इस गड्ढे में एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल डालें। ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर या पेप्रिका और थोड़े से साबुत उबले चने या कटा हुआ हरा धनिया छिड़ककर गार्निश करें।

यह भी पढ़ें- पैकेटबंद स्नैक्स को कहें \“ना\“! बच्चों के लिए घर पर 5 मिनट में बनाएं ये 5 आसान डिशेज
यह भी पढ़ें- मिठाइयों पर क्यों लगाते हैं सोने-चांदी का वर्क? सिर्फ सजावट नहीं, मुगलों से जुड़ा है इसका इतिहास
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 05:44 , Processed in 0.139457 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表