找回密码
 立即注册
搜索
查看: 781|回复: 0

नालंदा के पंचाने नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:22:15 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

डूबने से मौत



संवाद सूत्र, सिलाव(नालंदा)। सिलाव थाना क्षेत्र के दरियासराय गांव के पास दो चचेरे भाइयों की पंचाने नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे। मरने वाले दो किशोर शशिभूषण प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और पप्पू प्रसाद के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करते थे और दीपावली मनाने के लिए घर आए थे।बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों घर से निकले थे। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह नदी किनारे जानवर चराने गए ग्रामीणों ने दो जोड़ी चप्पल और कपड़े देखे। सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में खोज शुरू की गई, जिसमें कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचाने नदी में अवैध बालू खनन के कारण नदी में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से बालू खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
घटना की जानकारी मिलने पर सिलाव थाना प्रभारी मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 05:44 , Processed in 0.149834 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表