找回密码
 立即注册
搜索
查看: 55|回复: 0

Bihar Election 2025: यहां की जनता ने हर बार बदल दिया चेहरा, क्या इस सीट पर बदलेगा ट्रेंड?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:21:55 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



शशिभूषण कुमार, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: वर्ष 2010 में अस्तित्व में आई पूर्वी चंपारण की कल्याणपुर विधानसभा बदलाव करती है। यहां के लोगों ने अबतक हुए तीन चुनावों में बदलाव का संदेश दिया है।

अस्तित्व में आने के बाद यहां 2010 में हुए चुनाव में विधानसभा का नेतृत्व जदयू की रजिया खातून ने किया। दूसरे चुनाव 2015 में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के सचिंद्र प्रसाद सिंह को विधानसभा में भेजा।

2020 में राजद के मनोज कुमार यादव को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिला। अबतक के तीन चुनाव ये बताते हैं कि जन के मन पर बदलाव का प्रभाव रहा। इस बार के चुनाव में राजद के मनोज कुमार यादव व भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह चुनावी मैदान में हैं। ये दोनों अपने-अपने तरीके से लोगों के बीच अपनी बात रख रहे, लेकिन लोग खामोश हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बढ़ी विकास की रफ्तार

वर्ष 2010 के पहले इस विधानसभा का अधिकांश हिस्सा केसरिया विधानसभा का हिस्सा रहा। नतीजा विकास के लिए बहुत कुछ होना शेष रह गया।

हालांकि विधानसभा के अस्तित्व में आने के बाद क्षेत्र में विकास का पहिया चलना शुरू और आज क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों के साथ-साथ विद्यालय भवन, सरकारी कार्यालय, सड़कों का चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों का भी निर्माण हुआ।
मिला है एक-एक बार प्रतिनिधित्व

यह विधानसभा वर्ष 2010 में अस्तित्व में आया। विधानसभा क्षेत्र का पहला प्रतिनिधित्व रजिया खातून को मिला। 2015 में जदयू व भाजपा की राह अलग हुई तो लोगों ने जदयू की रजिया खातून के बदले भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह के सिर पर सेहरा बांध दिया।

वहीं 2020 के चुनाव में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राजद के मनोज कुमार यादव को दिया और भाजपा के सचिंद्र प्रसाद सिंह मामूली अंतर से पराजित हो गए।
विधानसभा क्षेत्र एक नजर में

  • 2010 का चुनाव परिणाम
  • विजेता : रजिया खातून (जदयू)
  • कुल प्राप्त मत : 41163
  • उप विजेता : मनोज कुमार यादव (राजद)
  • कुल प्राप्त मत : 25761
  • जीत का अंतर : 15402

2010 का चुनाव परिणाम

  • विजेता : सचिंद्र प्रसाद सिंह (भाजपा)
  • कुल प्राप्त मत : 50060
  • उप विजेता : रजिया खातून (जदयू)
  • कुल प्राप्त मत : 38572
  • जीत का अंतर : 11488

2020 का चुनाव परिणाम

  • विजेता : मनोज कुमार यादव (राजद)
  • कुल प्राप्त मत : 72819
  • उप विजेता : सचिंद्र प्रसाद सिंह (भाजपा)
  • कुल प्राप्त मत : 71626
  • जीत का अंतर : 1193

अबतक का प्रतिनिधित्व

  • 2010 : रजिया खातून, जदयू
  • 2015 : सच्चिंद्र प्रसाद सिंह, भाजपा
  • 2020 : मनोज कुमार यादव, राजद

एक नजर में कल्याणपुर विधानसभा

  • कुल मतदाता : 335525
  • पुरुष : 136683
  • महिला : 118805
  • मंगलामुखी : 00
  • बुजुर्ग : 28
  • दिव्यांग : 2370
  • पहली बार करेंगे मतदान : 4598
  • पुरुष : 2927
  • महिला : 1671
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 03:47 , Processed in 0.177409 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表