找回密码
 立即注册
搜索
查看: 669|回复: 0

जापान के ऑटो एक्स्पो में पेश होंगी भारत में बनी 4 Maruti कारें, जानिए कौन-सी हैं ये गाड़ियां

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:20:50 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। जापान की राजधानी टोक्यो में 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक Japan Mobility Show 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इस शो में Suzuki अपनी कई कारें पेश करेगी, जिनमें खास बात यह है कि इनमें से चार मॉडल भारत में बने हुए Maruti के मॉडल हैं। इनमें Maruti Jimny 5-door (Jimny Nomade), Maruti e Vitara, Maruti Fronx FFV Concept और Maruti Victoris CBG वर्जन शामिल हैं। आइए एक-एक कर इन सभी मॉडलों पर नजर डालते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Maruti Jimny 5-door (Jimny Nomade)

Suzuki अपने सबसे लोकप्रिय ऑफ-रोडर Jimny का 5-door वर्जन Jimny Nomade जापान में शोकेस करने जा रही है। यह मॉडल भारत में बनी Maruti Jimny पर ही आधारित है। डिजाइन के मामले में दोनों लगभग समान हैं, लेकिन जापान-स्पेक Jimny Nomade में कुछ अतिरिक्त फीचर्स जैसे ADAS (Advanced Driver Assistance System) मिलते हैं। इसमें वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो भारतीय मॉडल में आता है, और इसमें 4WD (फोर-व्हील-ड्राइव) स्टैंडर्ड तौर पर मौजूद है।
Maruti e Vitara

दूसरा मॉडल है Maruti e Vitara, जो एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक SUV है और भारत के गुजरात प्लांट में तैयार की जाती है। इसे लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा और जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है। इसमें दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे, जो 49 kWh और 61 kWh होंगे, जिनके साथ यह 500 किमी से ज्यादा की रेंज देगी। Euro NCAP क्रैश टेस्ट में इसने 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इसका डिजाइन भी Maruti की नई डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।
Maruti Fronx FFV Concept (Flex Fuel Version)

Suzuki इस बार शो में Fronx FFV Concept को भी पेश करने वाली है। यह एक Flex Fuel Vehicle (FFV) है, जो हाई एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चल सकती है। भारत में इस मॉडल को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और CNG वर्जन के साथ पेश किया जाता है। दरअसल, Maruti पहले से ही अपनी कारों को E20 (20% एथेनॉल ब्लेंड) फ्यूल के अनुरूप बना रही है। Fronx FFV कंपनी के कार्बन न्यूट्रल मिशन की दिशा में एक अहम कदम है।
Maruti Victoris (CBG Version)

सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Maruti Victoris भी इस शो में नजर आएगी, लेकिन Compressed Bio Gas (CBG) वर्जन में। यह कार भारत में बनी है और अब Suzuki इसे एक प्रोटोटाइप CBG मॉडल के तौर पर दिखाएगी। इसके साथ कंपनी भारत में स्थापित अपने बायोगैस प्लांट का मिनिएचर मॉडल भी पेश करेगी, जिसे डेयरी यूनियनों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। CBG एक पर्यावरण के अनुकूल ईंधन है, जो ऑर्गैनिक वेस्ट से तैयार किया जाता है और यह पारंपरिक CNG का एक टिकाऊ विकल्प है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 05:43 , Processed in 0.147726 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表