找回密码
 立即注册
搜索
查看: 598|回复: 0

Rainfall Roundup: उत्तराखंड में सूखे जैसे हालात, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में एक बूंद नहीं बरसे मेघ

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:19:58 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

माह के शुरुआती दो सप्ताह में ही सामान्य से दोगुनी दर्ज हो गई थी वर्षा। आर्काइव



विजय जोशी, जागरण देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है। यही वजह है कि दीपावली के बाद भी ज्यादातर क्षेत्रों में अभी ठंड नहीं पड़ी है। अक्टूबर के पहले दो सप्ताह में ही उत्तराखंड में सामान्य से दोगुनी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि तीसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में एक भी बूंद बारिश नहीं हुई। इस प्रकार अक्टूबर का तीसरा सप्ताह पूरी तरह सूखा रहा। आगे भी फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक एक से 21 अक्टूबर तक प्रदेश में औसतन 41.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 28.9 मिमी के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है। यानी अक्टूबर के पहले पखवाड़े में ही राज्य में सामान्य मासिक वर्षा का अधिकांश हिस्सा पूरा हो गया था। सबसे अधिक वर्षा रुद्रप्रयाग जिले में हुई, जहां 63.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 264 प्रतिशत अधिक रही।

इसके अलावा बागेश्वर (243 प्रतिशत), चमोली (198 प्रतिशत) और टिहरी गढ़वाल (80 प्रतिशत) में भी सामान्य से काफी अधिक वर्षा हुई। वहीं नैनीताल (-6 प्रतिशत) और पिथौरागढ़ (-7 प्रतिशत) जिले ऐसे रहे जहां सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई। उत्तरकाशी में वर्षा सामान्य के बराबर रही, जबकि देहरादून में 41 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अक्टूबर के शुरुआती दिनों में सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश में भारी वर्षा हुई थी। इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और तीसरे सप्ताह में कहीं भी वर्षा नहीं हुई।
इस माह अब तक वर्षा की स्थिति

  • जिला, वास्तविक वर्षा, सामान्य वर्षा, अंतर
  • अल्मोड़ा, 34.7, 19.7, 76
  • बागेश्वर, 67.5, 19.7, 243
  • चमोली, 52.7, 17.7, 198
  • चंपावत, 55.3, 42.9, 29
  • देहरादून, 41.0, 33.8, 21
  • पौड़ी गढ़वाल, 24.8, 23.3, 6
  • टिहरी गढ़वाल, 37.5, 20.9, 80
  • हरिद्वार, 24.3, 15.0, 62
  • नैनीताल, 35.8, 37.9, -6
  • पिथौरागढ़, 42.4, 45.7, -7
  • रुद्रप्रयाग, 63.6, 17.5, 264
  • ऊधम सिंह नगर, 54.3, 35.3, 54
  • उत्तरकाशी, 33.0, 33.0, 0
  • प्रदेश औसत, 41.5, 28.9, 44


(वर्षा मिमी और अंतर प्रतिशत में)
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-22 02:29 , Processed in 0.143808 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表