找回密码
 立即注册
搜索
查看: 455|回复: 0

माओवादियों के समर्पण से बौखलाए नक्सली संगठन, पत्र जारी कर दी धमकी; भूपति को बताया गद्दार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:19:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

माओवादियों के समर्पण से बौखलाए नक्सली संगठन, पत्र जारी कर दी धमकी (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, जगदलपुर। भाकपा (माओवादी) के भीतर चल रही गहरी दरार अब सार्वजनिक हो गई है। पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू उर्फ भूपति और केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश उर्फ सतीश सहित 271 माओवादियों के समर्पण के बाद केंद्रीय समिति ने पत्र जारी कर उन्हें \“गद्दार\“ बताया है और सजा देने की बात कही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पत्र बस्तर क्षेत्र में संगठन के प्रवक्ता \“अभय\“ के नाम से जारी किया गया है, जो पहले भूपति द्वारा उपयोग किया जाने वाला नाम था।

बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने कहा कि माओवादियों की ओर से जारी यह बयान उनके भीतर गहराते अंतर्विरोधों का स्पष्ट संकेत है। यह बस्तर सहित देशभर में संगठन के तेजी से कमजोर पड़ने की एक और पुष्टि है।

16 अक्टूबर को जारी इस बयान में केंद्रीय समिति ने स्वीकार किया है कि भूपति और सतीश सहित वरिष्ठ कैडरों के समर्पण से संगठन को गहरी क्षति हुई है। इनके समर्पण ने न केवल दंडकारण्य जोन, बल्कि पूरे देश के माओवादी आंदोलन को कमजोर किया है।

समिति ने कहा है कि भूपति, सतीश और उनके सहयोगी पार्टी से विश्वासघात कर समर्पण कर रहे हैं। पत्र में यह भी उल्लेख है कि भूपति और सतीश लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय रहे और दंडकारण्य विशेष जोनल कमेटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

बता दें कि संगठन में सक्रिय तीन पोलित ब्यूरो सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ गणपति, मिशिर बेसरा और देवजी ही बचे हैं। देवजी सबसे प्रभावशाली माना जा रहा है। गणपति उम्रदराज होकर अब सक्रिय भूमिका से लगभग बाहर हो चुका है, जबकि मिशिर बेसरा की पकड़ भी झारखंड के सीमित इलाकों तक ही रह गई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 22:10 , Processed in 0.145759 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表