找回密码
 立即注册
搜索
查看: 669|回复: 0

राम मंदिर में दीप पर्व पर उमड़ी भक्तों की भीड़, साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:19:05 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। दीप पर्व के चार दिनों में लगभग साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राम मंदिर पहुंच कर रामलला का दर्शन किया है। इनमें से लगभग साढ़े पांच हजार भक्तों ने पास के माध्यम से राम दरबार का भी दर्शन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रामनगरी में जिस दिन दीपोत्सव के नौवें संस्करण का आयोजन हो रहा था, उस दिन 19 अक्टूबर को 80 हजार 765 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे तो दीपावली के दिन 20 अक्टूबर को कुल 76 हजार 980 दर्शनार्थी पहुंचे। इसके अगले दिन 21 अक्टूबर को दिन भर में 95 हजार 430 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।

वहीं, बुधवार को शाम सात बजे तक लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया था। 19 अक्टूबर को राम मंदिर में भी दीपोत्सव मनाया जा रहा था और दिन भर विशिष्ट अतिथियों का आगमन भी होता रहा, परंतु दर्शन निर्बाध चलता रहा था।

शाम पांच बजे के आसपास जब मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्वलित करने पहुंचे थे, तब भी सामान्य दर्शनार्थी निर्बाध ढंग से दर्शन करने पहुंच रहे थे। इसके साथ परिसर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों का भी आवागमन जारी रहा था।

अनुमान के अनुसार दीपावली के अगले दिन 21 अक्टूबर को दर्शनार्थियों की संख्या में कुछ बढ़ोतरी अवश्य हुई, परंतु यह सप्ताहांत के दिनों की संख्या के बराबर ही रही। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निर्बाध ढंग से दर्शन कराने के लिए पूरी तैयारी की गई थी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 20:21 , Processed in 0.153497 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表