找回密码
 立即注册
搜索
查看: 80|回复: 0

गुरु गोबिंद सिंह जी के चरण सुहावा: मोती बाग में उमड़ी श्रद्धा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:18:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। गुरुद्वारा मोती बाग में बुधवार को आयोजित विशेष कीर्तन समागम में गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब (चरण सुहावा) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी को सौंपा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गुरुद्वारे परिसर में चरण सुहावा के दर्शन पाकर संगत निहाल हो गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन कर \“गुरु चरण यात्रा\“ के लिए शुभकामनाएं दीं।

गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने स्वयं यह जोड़ा केंद्रीय मंत्री के पुरखों को सौंपा था। तब से ये जोड़ा साहिब उनके परिवार की संरक्षण में था, जिसे अब दशम गुरु के जन्म स्थान पटना साहिब में स्थायी रूप से रखा जाएगा।

कीर्तन समागम में हरदीप पुरी ने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका को जोड़ा साहिब सौंपा, जिसे संगत के दर्शन के लिए रखा गया। संगत के साथ ही लोगों ने शीश नवाकर गुरु का आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार की सुबह तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ मोतीबाग गुरुद्वारे से निकाली जाएगी।

यात्रा 24 अक्टूबर को सहारनपुर, 25 को मुरादाबाद, 26 को लखनऊ, 27 को गोरखपुर, 28 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर होते हुए 29 अक्टूबर को पटना साहिब पहुंचकर समाप्त होगी। मार्ग में विभिन्न गुरुद्वारों पर कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज व विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में देर रात सड़क हादसा, मर्सिडीज की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 18:15 , Processed in 4.006025 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表