找回密码
 立即注册
搜索
查看: 790|回复: 0

Samastipur News सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, अज्ञात वाहन ने कुचला

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:18:32 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

घटना के बाद सड़क जाम करते लोग। जागरण  



संवाद सहयोगी, ताजपुर (समस्तीपुर)। ताजपुर थाना क्षेत्र के राजधानी रोड में बालू मंडी के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार दो युवक को कुचल कर फरार हो गया। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के दौरान दूसरे की भी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान रजबा गांव निवासी सोनू सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार एवं कमलेश महतो के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई। मृतक प्रिंस के चाचा मणि कुमार ने बताया कि दोनों दोस्त थे। प्रिंस अपनी नानी के गांव सिरसिया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने दोनों का शव लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सड़क जाम लगा रहा। सड़क मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
मामले की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष शम्भू शरण दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया। बाद में नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, मुखिया संजय सिंह, राजीव ठाकुर, सिरसिया मुखिया प्रतिनिधि भोला बिहारी आदि ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। इसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
ताड़ के पेड़ पर चढ़े युवक की मौत

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर में अपने काम के दौरान ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की पेड़ पर ही मौत हो गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय है। मृतक मनोज चौधरी (38) गांव के ही स्व. योगेन्द्र चौधरी का पुत्र बताया गया है। बताया गया है कि मंगलवार शाम मनोज अपने काम से तार के पेड़ पर डरकस और पैकर लगा कर चढ़ा था।

ताड़ के पेड़ के ऊपर में डरकस और पैकर लगे ही उसकी मौत हो गई। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने काफी खोजबीन की। इस दौरान वह ताड़ पेड़ के ऊपर ही पाया। लोगों के काफी आवाज लगाने के बाद भी वह कुछ नहीं बोला और उसकी गर्दन टेढ़ी देखकर लोग अनहोनी को समझ गए। इसके बाद शव को तार पेड़ से उतारा गया। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को सिंघियाघाट बूढ़ी गंडक नदी तट पर कर दिया गया।

बेहद गरीब परिवार से आने वाले मनोज की पत्नी नीतू देवी, पुत्री ममता कुमारी, पुत्र विवेक कुमार, अभिषेक कुमार समेत स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देते रहे। प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। वैसे कुछ लोग इस घटना को तार के पेड़ से गिरने के बाद मौत भी बता रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 18:15 , Processed in 0.153912 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表