找回密码
 立即注册
搜索
查看: 980|回复: 0

रायबरेली में पटाखा छुड़ाते समय हुए हादसों में महिला समेत 24 घायल, सात गंभीर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:18:06 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण टीम, रायबरेली। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में बीते दो दिनों में पटाखा छुड़ाते समय हुए हादसों में 24 लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत नाजुक है। इनमें महराजगंज में हुए दो हादसों में महिला समेत नौ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। वहीं नसीराबाद में हुए हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि गदागंज में जेब में पटाखा फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज: पूरे भगन मजरे पोखरनी निवासी धर्म राज सोमवार शाम अपने साथियों के साथ पटाखा छुड़ा रहे थे। इसी बीच अनार की चिंगारी पटाखों के झोले में गिर गई। देखते ही देखते झोले में विस्फोट हो गया, जिससे धर्मराज के दाहिने हाथ की उंगलियां कटकर गिर गई। साथ ही हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास में खड़े रवि के भी दाहिने हाथ व नाक के अलावा आंखों में चोट आईं।

इसके अतिरिक्त पास खड़े कुलदीप, दिवाकर, नीरज, धीरज भी चोटिल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां धर्म राज व रवि की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में सलेथू गांव निवासी संतोष की पुत्री सुमन के हाथ में मिर्ची पटाखा दग गया, जिससे उसका दाहिना हाथ झुलस गया, जबकि तीसरी घटना में पहाड़पुर गांव निवासी अभिशेष के हाथ में ही पटाखा दग जाने से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

नसीराबाद : पूरे दारा मजरे कुंवर मऊ राजापुर निवासी लाल बहादुर दीपावली की शाम पटाखा दगा रहा था। अचानक हाथ में पटाखा दगने से उसका अंगूठा और एक उंगली अलग हो गई। लाल बहादुर को घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर वापस भेज दिया।

गदागंज: गोविंदपुर माधव गांव निवासी उत्तम साहू बरारा बुजुर्ग से पटाखा लेकर घर लौट रहा था। उधनपुर गांव के पास अचानक उसकी जेब में रखा पटाखा फट गया, जिससे उत्तम की जांघ गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारजन ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शिवगढ़: देहली गांव निवासी ओम दिवाकर दीपावली की रात पटाखा दगा रहे थे, इसी दौरान एक सुतली बम उसके हाथ में दग गया, जिससे उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही कुर्ते में आग लगने से उसकी पीठ भी झुलस गई। परिवारजन ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जगतपुर: दीपावली की रात पटाखा छुड़ाते समय अक्षत सिंह निवासी रामगढ़ टिकरिया, अमन पटेल निवासी पूरे लोधी मजरे जगतपुर, आशु निवासी जोगमगदीपुर, दीपक कुमार निवासी पूरे चौहानन, व इंद्रेश कुमार निवासी जढैया मजरे कल्याणपुर सुरजई गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से इंद्रेश कुमार को जिला अस्पताल भेजा गया है।

सरेनी: पूरे सूबेदार सिंह मजरे हथनाशा गांव निवासी 19 वर्षीय प्रशांत, 17 वर्षीय अमन व 17 वर्षीय कौशल पाइप में बारूद भरकर उसमें पटाखे छुड़ाने लगे। तभी अचानक पाइप फटने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को आनन-फानन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमन और कौशल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरचंदपुर: दीपावली पर पटाखा छुड़ाते समय रतन साहू निवासी गंगा गंज, रघुवीर सिंह निवासी बंडहिया, 15 वर्षीय आरोही निवासी रूप खेड़ा, प्रेम सिंह निवासी पूरे महवाल, हरीश निवासी राय मऊ निवासी राय मऊ घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 18:17 , Processed in 0.150694 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表