找回密码
 立即注册
搜索
查看: 911|回复: 0

UP Air Pollution: दीपावली के बाद यूपी के किन-किन शहरों की हवा हुई खराब? बरेली में सबसे कम रहा AQI

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:18:03 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली की रौनक हर साल रोशनी के साथ दमघोंटू धुआं भी लेकर आती है, लेकिन इस बार प्रदेश की हवा की एक अलग ही कहानी है। एनसीआर से जुड़े गाजियाबाद व नोएडा शहर में सांस लेना इस बार भी मुश्किल है, जबकि प्रदेश के बाकी शहरों ने चैन की सांस ली। दीपावली पर पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि एनसीआर के शहरों में वर्ष 2023 से 2025 तक प्रदूषण का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ा है। अच्छी खबर ये है कि लखनऊ, प्रयागराज व बरेली जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण बना रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 में गाजियाबाद व नोएडा शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 300 के पार पहुंच गया है जो \“\“\“\“बहुत खराब\“\“\“\“ श्रेणी में आता है। यहां दीपावली के बाद भी हवा काफी जहरीली है। इस वर्ष दीपावली के दिन मेरठ शहर का एक्यूआइ 260, गाजियाबाद का 316 और नोएडा 325 दर्ज हुआ है। वर्ष 2024 में दीपावली के दिन मेरठ में 202, गाजियाबाद में 273 व नोएडा में 257 एक्यूआइ रहा था।

दीपावली के दिन इस बार लखनऊ शहर का औसत एक्यूआइ 144 रहा जबकि 2024 में 182 व 2023 में 126 रहा था। दीपावली के बाद लखनऊ का एक्यूआइ पिछले वर्ष 306 था जबकि इस वर्ष 250 रहा है। वाराणसी में इस बार एक्यूआइ पिछले वर्ष से थोड़ा अधिक 118 रहा है। वर्ष 2024 में 80 व 2023 में 108 रहा था।

गोरखपुर शहर में इस दीपावली 127, पिछले वर्ष 224 व 2023 में 62 रही थी। आगरा में कमोवेश पिछले वर्ष जैसी ही स्थिति रही है। इस वर्ष दीपावली पर 149, पिछले वर्ष 148 व वर्ष 2023 में 73 रही थी। कानपुर शहर में इस बार दीपावली के दिन 194, पिछले वर्ष 131 व वर्ष 2023 में 123 एक्यूआइ रही थी।

बरेली में इस बार भी राहत देखने को मिली है। यहां का एक्यूआइ पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा है। यहां इस बार एक्यूआइ 89, वर्ष 2024 में 90 व वर्ष 2023 में 91 रहा था।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह कहते हैं कि सरकार की ग्रीन दीपावली मनाने की अपील का असर इस बार प्रदेश में दिख रहा है। एनसीआर के शहरों को छोड़कर शेष शहरों में स्थिति ठीक है। ग्रीन पटाखों को लेकर जागरूकता आई है। इसके साथ ही इस बार मौसम ने भी साथ दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दीपावली पर मौसम गर्म था। जब ठंड अधिक होती है तो धुआं ऊपर नहीं उठ पाता है, इस कारण स्माग अधिक हो जाता था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 18:17 , Processed in 0.431445 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表