找回密码
 立即注册
搜索
查看: 241|回复: 0

Bhai Dooj 2025 का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:13 से 3:28 तक, भाई दूज पर कब करना है तिलक? Bhai Dooj Kab Hai पूजा विधि

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:17:34 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Bhai Dooj 2025, Bhai Dooj Kab Hai: भाई दूज पर दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक तिलक का शुभ मुहूर्त रहेगा।



संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhai Dooj 2025, Bhai Dooj Kab Hai इस साल 2025 में कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि, दिन गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को एक साथ दो पवित्र पर्वों का संगम हो रहा है। चित्रगुप्त पूजा 2025 और भाई दूज 2025 को लेकर घर-घर में तैयारी पूरी हो गई है। घरों में उत्सवी माहौल है। श्रद्धा, भक्ति और स्नेह का यह मेल वातावरण में आध्यात्मिक उल्लास घोल रहा है। सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा की तैयारी की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाई दूज 2025 के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना करती हैं और भाई बहन की सुरक्षा व स्नेह का वचन देते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे और इसी दिन से यह पर्व आरंभ हुआ। इसलिए इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। भागलपुर में भाई दूज 2025 पर्व को लेकर बाजारों में मिठाई और पूजा-सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है। भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम का रंग घोलने वाला यह पर्व हर वर्ग के लोगों में हर्ष का अवसर बना हुआ है।

चित्रगुप्त पूजा 2025 पर भगवान चित्रगुप्त की आराधना के साथ भाई-बहन के रिश्ते का तिलक-संस्कार भी पूरे भाव से निभाया जाएगा। शहर के कई मोहल्ले में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चित्रगुप्त पूजा विशेष रूप से कायस्थ समाज के लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा कलम-दवात, कापी-खाता और स्याही के साथ की जाती है। यह पूजा हमें कर्म-लेखा की शुद्धता और सत्य-निष्ठा का संदेश देती है। श्रद्धालु अपने कर्मों का आत्ममंथन करते हुए ईश्वर से सद्कर्म करने का आशीर्वाद मांगते हैं।

भाई दूज 2005 और चित्रगुप्त पूजा 2025 का शुभ मुहूर्त

भैया दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। इस दौरान बहन के द्वारा भाई को तिलक करने की परंपरा है। तिलाकामांझी महावीर मंदिर के पंडित आनंद झा ने बताया कि कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 की रात 8:16 बजे आरंभ होकर गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 की रात 8 :46 बजे तक रहेगी। इस दौरान चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त गुरुवार दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। ऐसे सुबह से देर शाम तक भगवान चित्रगुप्त का पूजा करना श्रेस्कर है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 13:59 , Processed in 0.153686 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表