找回密码
 立即注册
搜索
查看: 110|回复: 0

बिहार के चुनावी दंगल में जीत के लिए हरियाणा से लगाया जा रहा जोर, BJP ने प्रचार के लिए 1 लाख बिहारी मूल के वोटर जोड़े

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:17:13 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

भाजपा हरियाणा में रह रहे बिहार के लोगों की ले रही मदद (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार का चुनावी दंगल जीतने के लिए भाजपा अपने तरकश के सभी तीर चला रही है। बिहार के ऐसे मूल निवासी, जो हरियाणा में रोजगार के लिए आए हुए हैं और यहीं अलग-अलग जिलों में बस गए हैं, उन पर भाजपा की निगाह है। ऐसे लोगों से संपर्क साधकर भाजपा बिहार चुनाव में मदद हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा नेताओं की सोच है कि ऐसे लोग जातिवाद और क्षेत्रवाद से दूर हटकर पार्टी की नीतियों पर यकीन करते हैं, इसी के चलते पार्टी ने ऐसे लोगों को अपने प्रचार तंत्र का हिस्सा बनाया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर हरियाणा भाजपा के पदाधिकारियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल, पानीपत, हिसार, अंबाला, पंचकूला तथा करनाल समेत विभिन्न जिलों में रहने वाले बिहार मूल के निवासियों के साथ अलग-अलग बैठकें आरंभ कर रखी हैं।

करीब एक लाख लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार प्रसार सौंपने की योजना है। यह ऐसे लोग हैं, जो यहां के शहरों की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं या अपना बिजनेस कर रहे हैं। शहरों में पूर्वाचंल के लोगों पर उनकी अच्छी पकड़ भी है। कई लोग तो सेवानिवृत्त होने के बाद भी हरियाणा के शहरों में रह रहे हैं। केवल गुरुग्राम तथा फरीदाबाद में ऐसे लोगों की संख्या तीन लाख से अधिक है।

इनकी अपने मूल जिलों में अच्छी पकड़ है। हरियाणा भाजपा करीब एक लाख लोगों की लिस्ट बनाकर उन्हें उनके मूल विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दे रही है। कुछ लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है तो कुछ तो सौंपी जा रही है।  

इन लोगों से उनके गृह क्षेत्रों में रह रहे करीबियों की लिस्ट भी ली गई है। यह सभी लोग वाट्सएप ग्रुप तथा अन्य माध्यमों से प्रचार कर बिहार में पार्टी की मदद करने की योजना का हिस्सा हैं। इसी लिस्ट में से हर जिले से करीब 30-30 लोगों को उनके मूल जनपदों में भी प्रचार के लिए भेजा जा रहा है।

हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में विकास के नाम पर बिहार में कमल खिलाने के लिए ऐसे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोगों में उत्साह है, वह अपनी ओर से पूरी कोशिश करने के लिए खुद आगे आ रहे हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 16:11 , Processed in 0.178292 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表