找回密码
 立即注册
搜索
查看: 417|回复: 0

खंडवा: नशे में धुत आरोपी ने बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, चिल्लाने पर दबाया गला...

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:17:03 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला को नशेड़ी ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।नशेड़ी ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की।महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया।मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश शुरु की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, यह मामला खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक नशेड़ी वृद्धा के घर में घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वृद्धा ने विरोध किया तो दरिंदे ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। इसके बाद वृद्धा ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तब तक दरिंदा फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित राजकुमार पुत्र सज्जन निवासी कांकरिया जिला हरदा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित कुछ सालों से मूंदी थाना क्षेत्र में अपने बहन-जीजा के घर रहता था। वो रबी सीजन में किसानों के खेतों में सिंचाई का ठेका लेता था।
दीपावली के दिन पी थी शराब

आरोपित नशेड़ी है, दीपावली के दिन भी उसने शराब पी रखी थी। गांव में ही एक वृद्ध महिला उसके घर में अकेली रहती है। 64 वर्षीय महिला ज्यादातर समय बीमार रहती है। नशे में धुत आरोपित मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब वृद्धा के घर पहुंचा और दुष्कर्म किया।
लोगों ने काफी देर ढूंढा, मिला नहीं

ग्रामीणों ने बताया कि, महिला के चिल्लाने के बाद कुछ बच्चे, जो वहां आसपास थे, वो पहुंच गए। दरिंदा उस समय भाग निकला। लोगों ने उसे काफी देर तक ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है, ग्रामीणों ने कहा कि हम पहुंचे तब तक दरिंदा भाग गया, हमारे हाथ लग जाता तो मार डालते। ग्रामीणों में आक्रोश देख मूंदी पुलिस ने भी गांव में डेरा जमाकर रखा है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 16:11 , Processed in 0.150807 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表