找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1020|回复: 0

Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat: भाई दूज पर क्या रहेगा तिलक करने का मुहूर्त, यहां जानें

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:14:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Bhai Dooj 2025 muhurat (Picture Credit: Freepik)  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। साथ ही भाई को सूखा नारियल देती हैं, बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस वर्ष भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन यमराज और यमुना की पूजा का भी विधान है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि भाई दूज के दिन तिलक (Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat) करने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाई दूज का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रहा है। वहीं द्वितीया तिथि का समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होने जा रहा है। ऐस में भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त (Bhai (Dooj 2025 Shubh Muhurat) कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

तिलक करने का शुभ मुहूर्त - दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक
यमराज और यमुना से जुड़ी है कथा

पौराणिक कथा एक बार यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। यमराज जी ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया और कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर अपनी बहन के घर गए। तब यमुना जी ने उनका बहुत अच्छे से आदर-सत्कार किया, जिससे वह काफी प्रसन्न हुए। यमराज जी को विदा करते समय यमुना ने उन्हें एक नारियल का गोला दिया। जब यमराज ने इसका कारण पूछा, तो यमुना जी ने कहा कि यह नारियल आपको हमेशा मेरी याद दिलाता रहेगा।

इसी वजह से भाई दूज पर भाई को नारियल का गोला देने की परम्परा है। इसी के साथ यमराज ने भी यमुना जी को यह वचन दिया कि, भाई दूज के दिन जो भी बहन अपने भाई को टीका लगाकर, नारियल का गोल देगी, उसे और उसके भाई को कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं सताएगा।

यह भी पढ़ें -  Bhai Dooj 2025: भाई दूज क्यों कहलाता है यम द्वितीया? जानिए महत्व और परंपरा

यह भी पढ़ें - Chandra Gochar 2025: भाई दूज तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 10:07 , Processed in 0.160985 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表