找回密码
 立即注册
搜索
查看: 324|回复: 0

पप्पू यादव ने तेजस्वी के करीबी मंत्री को कहा साइबर पक्षी... झारखंड से उड़कर आए हैं, मूलधन-सूद का हिसाब समझाया

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:11:38 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Bihar Assembly Election 2025 Latest Updates: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के करीबी रहे झारखंड सरकार के मंत्री को साइबर पक्षी कहकर तंज कसा।



संवाद सूत्र, कहलगांव। Bihar Assembly Election 2025 Latest Updates पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के करीबी झारखंड के मंत्री को साइबर पक्षी कहकर तंज कसा। सोमवार को एसएसवी कालेज कहलगांव के मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कहलगांव की जनता अपने बेटे को अपना नेता चुनेगी। वे दिन-रात झारखंड में रहे, अभी विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही दूसरे जगह से साइबर पक्षी की तरह लोग क्षेत्र की जनता को ठगने आए हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव परिवर्तन का संकल्प है। बिहार में बदलाव लाएं। 20 वर्षों का शासन आपने देखा है। इस बार सरकार बदल दीजिए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पप्पू यादव ने कहा कि प्रवीण मूलधन है, तो मैं सूद हूं। यदि प्रवीण काम नहीं करेगा तो हम करेंगे। इंदिरा आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि कांग्रेस की देन है। राजीव गांधी ने देश को आईटी हब बनाने का काम किया है। इंसानियत पर मुझे भरोसा है।  बाढ़, कटाव, अन्य आपदा, करोना में पीड़ितों का आंसू पोछने और लोगों को किसी तरह की मदद के लिए हम हमेशा तैयार रहे हैं। कहलगांव में सुपर थर्मल पावर नहीं होता तो कहलगांव की पहचान नहीं होती। महागठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा को जीत दिलाएं।

यहां पप्पू यादव ने लोगों से महागठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा के समर्थन में नारे लगवाए और बिहार विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का संकल्प लेने की बात कही। सभा को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा की उनका नारा ही कहलगांव मेरा घर मेरा परिवार है। उनका मकसद सिर्फ सेवा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम भ्रष्ट व्यवस्था का है। हम जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं।

सभा को प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु निशार, मुश्ताक, प्रकाश चौधरी, मंजरुल हक अंसारी, प्रदीप सिंह, मुज्जफर अहमद, संजय राणा, अमित आनंद, कृष्णानंद सागर, रंजन यादव, राम बिनोद सिंह, राजेश साह, चन्दना चौधरी, प्रशांत बनर्जी आदि ने संबोधित किया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 23:41 , Processed in 0.168165 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表