找回密码
 立即注册
搜索
查看: 730|回复: 0

पूर्व विधायक राव दान सिंह का भाजपा पर हमला, हरियाणा को विकास से भटकाया; राजनीति भी हुई दिशाहीन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:11:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

कांग्रेस के पूर्व विधायक राव दानसिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए। जागरण



संवाद सहयोगी, जागरण, महेंद्रगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राव दान सिंह ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इन सालों में प्रदेश की जनता ने विकास की बजाय पिछड़ापन ही देखा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और रोजगार देने में देश में नंबर, 1 राज्य माना जाता था, लेकिन आज स्थिति यह है कि किसान से लेकर नौजवान तक हर कोई सरकार की नीतियों से त्रस्त है।

राव दान सिंह अपने सिगड़ी स्थित फार्म हाउस पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और विकास के ढांचे – तीनों को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, नशे की बढ़ती समस्या, चौपट कानून-व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश विकास के हर पैमाने पर पिछड़ गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाजपा की कथनी और करना में फर्क

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि महेंद्रगढ़ जिला विकास के मामले में पूरी तरह उपेक्षित रहा है। यहां न तो कोई बड़ा उद्योग लगा, न नई सड़कों का निर्माण हुआ और न ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े। गांवों में नालियां, सड़कें और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महेंद्रगढ़ को विकास के नक्शे से लगभग गायब कर दिया है।

राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। जो पार्टी विकास और सुशासन के नाम पर सत्ता में आई थी, आज वही सरकार घोटालों, असमानता और बेरोजगारी की प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अब बदलाव के मूड में हैं और कांग्रेस ही हरियाणा को फिर से विकास की राह पर ले जा सकती है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार आने पर किसानों, नौजवानों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों के हित में नीतियां बनेंगी, ताकि हरियाणा एक बार फिर “नंबर 1 प्रदेश” बन सके। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-21 01:43 , Processed in 0.159552 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表