找回密码
 立即注册
搜索
查看: 360|回复: 0

घर में हो रही थी दीपावली पूजा की तैयारी, हादसे में बुझ गया घर का चिराग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:10:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



संवाद सूत्र, धमोरा। दीपावली पर्व पर पूरा परिवार पूजन की तैयारी कर रहा था। परिवार के मुखिया अपने और बच्चों के लिए नए कपड़े लेने बाजार गए थे। पत्नी और बच्चे उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके हादसे में घायल होने की खबर आ गई्र। स्वजन वहां पहुंचे तो वह लहूलुहान सड़क पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर का इकलाैता चिराग बुझ गया। उसके जाने से पत्नी और बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र की है। जसमोली गांव निवासी 25 वर्षीय रवि पुत्र विजय सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी शादी छह साल पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में मढ़ौली पंजाबनगर गांव की निर्मला से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। साढ़े चार साल की बेटी अमृता और डेढ़ साल का बेटा शिवांश है। वह कपड़ों की सिलाई का काम जानते थे और चेन्नई में जाकर काम करते थे। दीपावली मनाने के लिए 17 अक्टूबर को चेन्नई से घर आए थे। दीपावली की शाम वह अपने और बच्चों के लिए कपड़े लेने के लिए केमरी गए थे। वहां से वापस लौटते समय ग्रामबरा मिलक में ईंट भट्ठे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर स्वजन आगए। 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक परिवार के इकलौते बेटे थे। एक बहन मीनाक्षी है, जिसकी ग्राम काशीपुर की मढ़ैया में शादी हुई है। भाई की मौत की खबर सुनकर बहन भी आ गई। बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। उसे एक दिन बाद भैया दूज के लिए आना था, लेकिन उससे पहले भाई की मौत की खबर आ गई। मंगलवार दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहजादनगर थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि घटना की स्वजन की ओर से तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार के बाद स्वजन तहरीर देंगे। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 21:39 , Processed in 0.152945 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表