找回密码
 立即注册
搜索
查看: 827|回复: 0

ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड: फायर हाइड्रेंट सूखे, होटलों और घरों के बाथरूम से पानी छिड़काव... नैनीताल में हुए अब-तक बड़े हादसे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:08:42 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

शहर के मोहनको चौराहे पर घटित भीषण अग्निकांड की तस्वीर।



नरेश कुमार, नैनीताल। शहर के मोहनको चौराहे पर घटित भीषण अग्निकांड को काबू करने में एक बार फिर सिस्टम लाचार नजर आया। हमेशा की तरह अग्निकांड के बाद फायर हाइड्रेंट सूखे मिले तो अग्निशमन विभाग के पास मौजूदा इंतजाम भी नाकाफी नजर आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आसपास के होटलों व भवनों के बाथरूम से पानी छिड़काव कर काबू पाने के प्रयास किए, मगर आग भीषण होने के कारण सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। ऐसे में सवाल है कि पूर्व में दर्जनों अग्निकांडों में करोड़ों का नुकसान होने के बावजूद जिम्मेदार क्यों नहीं चेत रहे है।

पूर्व की दर्जनों घटनाओं के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार, शहर के 50 प्रतिशत हाईड्रेट निष्क्रिय



बता दे कि अंग्रेजों द्वारा बसा गए नैनीताल शहर में ब्रिटिशकाल के दौरान भी अग्निकांड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम थे। शहर में आग बुझाने के लिए पेयजल लाइन को छोड़ अलग से लाइन बिछाई गई थी। जिसमें शहरभर में 83 फायर हाइड्रेंट स्थापित किये गए थे। समय के साथ शहर की आबादी व अग्निकांड तो बढ़े, मगर रोकथाम के इंतजाम सीमित होते गए।

2016 में एडीबी द्वारा पुरानी हाइड्रेंट लाइन को पेयजल लाइन से जोड़ दिया है। जिस कारण हाइड्रेंटों में 24 घंटे पानी सप्लाई नहीं रहता। जरुरत पड़ने पर जल संस्थान द्वारा सप्लाई चालू करने के काफी देर बाद ही लाइन में पानी पहुंच पाता है। बुधवार रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। आग बुझाने के लिए हाइड्रेंट खोले गए तो उनमें पानी ही नहीं मिला। जिससे भीषण होती आग पर फायर वाहनों से पानी के छिड़काव से भी बात नहीं बनी।  

50 प्रतिशत फायर हाइड्रेंट निष्क्रिय


  

शहर में स्थापित 83 फायर हाइड्रेंटो में से 17 हाइड्रेंट जमीदोज होकर अस्तित्व खो चुके है तो 30 से अधिक तकनीकि खामी के चलते बंद पड़े है। पूर्व में हुई घटनाओं के बाद प्रशासनिक व संबंधित जिम्मेदारों द्वारा निरीक्षण कर हाइड्रेंटो को दुरुस्त करने के दावे तो किये जाते है, मगर एक दशक बीत जाने के बाद भी कोई इंतजाम नहीं होना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है।  
शहर में यह रही बड़ी अग्निकांड की घटनाए और नुकसान

  • 2023- विक्रम विंटेज के आउटहाउस राख- नौ लाख
  • 2023- खड़ी बाजार में छह दुकाने व होटल- 9.5 लाख
  • 2021- शहर के समीप कैलाखान केंट क्षेत्र में आवासीय भवन राख- 32 लाख
  • 2020- बड़ा बाजार क्षेत्र में आग लगने से एक की मौत, लाखों का सामान राख
  • 2019- बजेठिया हाउस शेरवानी- डेढ़ करोड़
  • 2019- मेट्रोपोल- 25 लाख
  • 2019- बीएसएनएल एक्सचेंज- जांच जारी
  • 2018- भारत टेंट हाउस तल्लीताल- 14.25 लाख
  • 2018- शेरवानी कंपाउंड- एक की मौत, 15 लाख
  • 2018- मेहरा मेडिकोज मल्लीताल- सात लाख
  • 2016- जिला पंचायत रोड- पांच लाख
  • 2015- केएमवीएन कार्यालय- जांच जारी
  • 2014- मल्लीताल बड़ा बाजार- 19 लाख
  • 2013- मेट्रोपोल क्षेत्र- दो लाख
  • 2013- शेरवुड क्षेत्र- चार लाख
  • 2013- राजभवन- 2.7 लाख
  • 2013- डीएम कार्यालय परिसर- नौ लाख
  • 2012- हल्द्वानी रोड क्षेत्र- 2.50 लाख
  • 2010- मेविला कंपाउंड- तीन लाख
  • 2010- डीएम कार्यालय- तीन करोड़


वाहनों से छिड़काव किए जा रहे पानी में भी नहीं मिला प्रेशर


  

अग्निकांड के बाद लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी तो वह भी समय पर नहीं पहुंची। सूचना पर सबसे पहले हाई कोर्ट का फायर वाहन मौके पर पहुंचा। फायर हाइड्रेंट निष्क्रिय मिलने के बाद वाहनों से पानी का छिड़काव किया गया, मगर पानी में प्रेशर पर्याप्त नहीं होने के कारण आग और अधिक भड़क गई। आग बुझाने को फायर कर्मियों ने कैमिकल युक्त बॉल सुलगते भवन में फेंके, मगर वह भी काम नहीं आए।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 17:33 , Processed in 0.151858 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表