找回密码
 立即注册
搜索
查看: 384|回复: 0

यूपी के बांदा में विवाहिता का फंदे ले लटका मिला शव, पति समेत उसके घरवालों पर लगा हत्या का आरोप

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:07:37 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बांदा: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप



जागरण संवाददाता, बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। मायके से भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने से हत्या कर फंदे से लटकाया है। उसने खुद लटकाते हुए देखा। ललकारने में ससुरालीजन भाग निकले हैं। उधर ग्रामीणों का कहना है कि घटना को लेकर मायके व ससुरालीजन के बीच कहासुनी होती रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मरका थाना के ग्राम खेरा निवासी बलबीर की 23 वर्षीय पत्नी मीरा देवी का शव रविवार शाम स्वजन को फंदे से लटका मिला। ससुरालीजन जहां खुदकुशी करना बता रहे हैं वहीं मरका कस्बा निवासी मायके से चाचा राजकरन व उसके भाई शिवमूरत ने बताया कि चार वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है।

पति ट्रैक्टर चलाने के साथ अपनी 12 बीघा जमीन में खेती करता है। इधर साल भर से पति व ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह पीटकर प्रताड़ित करते थे। सप्ताह भर पहले वह मायके से ससुराल गई थी।

चार दिनों से ससुरालीजन उसे फोन में मायके बात नहीं करने दे रहे थे। आरोप लगाया कि पीटकर मारने के बाद उसे फंदे से लटकाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 15:11 , Processed in 0.159849 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表