找回密码
 立即注册
搜索
查看: 571|回复: 0

कुरुक्षेत्र में इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी ने महिला को लगाया 11 लाख का चूना

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:07:21 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 11 लाख रुपये



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड का वीजा दिलवाने के नाम पर एक वीजा एजेंट ने महिला से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। फर्जी दस्तावेजों के जरिये उसका वीजा आवेदन न केवल रिजेक्ट करवा दिया, बल्कि महिला पर यूके एम्बेसी की ओर से 10 साल का प्रतिबंध भी लगवा दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव अजरानी निवासी पीड़ित कोमल सैनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी जनवरी 2021 में विशाल सैनी से हुई थी। उसका पति इंग्लैंड में रहता है और वह उसके पास जाना चाहती थी। इसी सिलसिले में विशाल ने यूके स्टडी वीजा के लिए मोहित नामक एजेंट से संपर्क किया। मोहित ने भरोसा दिलाया था कि वह वीजा जल्दी लगवा देगा और सारा खर्च बाद में लेगा।

इसके बाद विशाल ने वाट्सएप के जरिए मोहित को सभी जरूरी दस्तावेज भेजे। मोहित ने किस्तों में कोमल और उसके पति से करीब आठ लाख रुपये बैंक ट्रांसफर करवाए और तीन लाख रुपये से ज्यादा नकद भी लिए। कोमल के मुताबिक, एजेंट मोहित के कहने पर उसने एक नया बैंक खाता खुलवाया और अपने नाम से एक सिम कार्ड भी खरीदा, लेकिन खाता किट और सिम एजेंट ने अपने पास रख लिए।

बाद में जब वीजा रिजेक्ट हो गया तो कोमल ने मोहित से रिजेक्शनलेटर मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। जब कोमल ने यूके एम्बेसी से डिटेल्स निकलवाई तो उसे पता चला कि एजेंट मोहित ने उसके बैंक खाते में फर्जी लोन दस्तावेज लगाए थे, जिसकी वजह से कोमल पर 10 साल का वीजा प्रतिबंध लग गया।

उसे इस लोन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ थाना सिटीथानेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को काबू कर लिया जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 15:11 , Processed in 0.154571 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表