找回密码
 立即注册
搜索
查看: 95|回复: 0

दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर यूपी पुलिस, बांदा में 100 से ज्यादा मोबाइल टीमें इस वजह से एक्टिव

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:07:01 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, बांदा। दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। इस मौके पर जहां हर जगह खुशियों का माहौल होता है वहीं चोर व लुटेरे भी सक्रिय रहते हैं। इन पर लगाम कसने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाका तैयार किया गया है। जनपद में पुलिस की 100 से ज्यादा मोबाइल टीमें सक्रिय हैं। हर किसी पर उनकी पैनी नजर है। किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली में पहले दिन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा के साथ जमकर आतिशबाजी होती है। दूसरे दिन परेवा में दीवारी नृत्य का दौर चलता है। इसी तरह तीसरे दिन दूज पूजन का कार्यक्रम होता है। तीनों दिन महिलाएं व बच्चे भी एक जगह से दूसरी जगह आते-जाते हैं। एएसपी शिवराज ने पर्व को देखते हुए सुरक्षा का ऐसा मजबूत इंतजाम किया है कि बिना इजाजत परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के साथ महेश्वरी देवी चौराहा व अन्य प्रमुख मंदिरों के आसपास शहर में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में ओरन, सहेवा, कालिंजर, बिसंडा आदि में भी पुलिस निगरानी कर रही है।

शहर में सात जगह पर विशेष पिकेट लगी है। इसी तरह पूरे जनपद में 44 स्थानों पर पिकेट पर पुलिस तैनात है। 18 थानों व सभी चौकियों को अलर्ट किया गया है। उनके मोबाइल वाहन भी सक्रिय हैं। इसी तरह डायल 112 के चार पहिया व दो पहिया वाहनों में पुलिस कर रही है।

सभी सर्किल अधिकारियों समेत दस पुलिस अधिकारियों के वाहन भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। एएसपी ने बताया कि पूरे जिलेवासी पर्व में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखें। पुलिस सभी की मदद के लिए साथ है। लेकिन यदि कहीं किसी ने गड़बड़ करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 09:14 , Processed in 0.141455 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表