找回密码
 立即注册
搜索
查看: 667|回复: 0

Bihar Election 2025: सहरसा की 4 सीटों पर अब बचे 45 प्रत्याशी, 6 उम्मीदवारों का नामांकन रद

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:06:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Bihar Election 2025: स्क्रूटनी के बाद सहरसा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 45 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।



जागरण संवाददाता, सहरसा। Bihar Election 2025 बिहार चुनाव के पहले चरण में नामांकन पत्र वापसी के बाद सहरसा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में कुल 45 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के जरिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि जिले के 74 सुरक्षित सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें संवीक्षा के दौरान एक प्रत्याशी का पर्चा रद किया गया। इस क्षेत्र से एक भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस तरह मैदान में छह प्रत्याशी बच गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

75 सहरसा विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा, इसमें एक नामांकन रद हुआ और एक ने नामांकन वापस लिया। इस तरह मैदान में दस प्रत्याशी बचे। 76 सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें दो का नामांकन रद हुआ। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह मैदान में 15 प्रत्याशी बचे। 77 महिषी विधानसभा क्षेत्र से 17 प्रत्याशी ने नामांकन किया, इसमें दो का पर्चा रद कर दिया गया। किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार मैदान में 14 प्रत्याशी बच गए हैं।

इधर, लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र लखीसराय और सूर्यगढ़ा में किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इस प्रकार लखीसराय विस क्षेत्र में 13 और सूर्यगढ़ा विस क्षेत्र में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 09:14 , Processed in 0.143245 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表