找回密码
 立即注册
搜索
查看: 444|回复: 0

Jharkhand Police का यूपी माडल, रांची में अपराधी के दोनों पैर में गोली मारकर बनाया लंगड़ा, फिर दबोचा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:05:08 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

पुलिस ने अपराधी अभिषेक को गोली मारकर जख्मी कर दिया फिर उसे पकड़ लिया गया,मुठभेड़ स्थल पर पुलिस अधिकारी।।  









जागरण संवाददाता,रांची। एक बार फिर झारखंड पुलिस ने यूपी मॉडल अपमनाया। रांची में हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के पर अपराधी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फिर भागने लगा। पुलिस ने उसके दोनों पैर में गोली मारकर  लंगड़ा बना दिया। फिर आसानी से दबोच लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


पकड़ा गया अपराधी कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की हत्या का मुख्य आरोपित अभिषेक है। रविवार देर रात कांके इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभिषेक को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें वह पुलिस पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा।  

  

रिम्स में इलाजरत अभिषेक।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभिषेक के दोनों पैरों में लगी। इसके बाद उसे काबू में कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अभिषेक अपनी गर्भवती पत्नी से मिलने के लिए कांके आ रहा था। इसी इनपुट के आधार पर तीन जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।  


पहला चेकिंग प्वाइंट को चकमा देकर वह आऐगे निकल गया। लेकिन  दूसरी चेकिंग पर पुलिस की तैनाती देखकर उसने फायरिंग शुरू कर दी और आगे बढ़ गया। तीसरे चेकिंग प्वाइंट पर जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा और लगातार फायर करता रहा।  
रिम्स में चल रहा इलाज

  

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं,जिसमें आरोपित के पैर में दो गोली लग गई। घायल अभिषेक को रिम्स में भर्ती कराया गया है। जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  
अभिषेक को पुलिसकर्मी ने दिया था हथियार

अभियुक्त अभिषेक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के समय उसे अवैध हथियार पूर्व पुलिसकर्मी हरेंद्र ने उपलब्ध कराया था। हरेंद्र पहले पुलिस विभाग में कार्यरत था और वीआरएस लेने के बाद अपने चालक के साथ मिलकर अभिषेक के साथ जमीन के कारोबार में संलिप्त था।

पकड़े जाने के बाद अभिषेक ने पुलिस को बताया कि हरेंद्र और उसका चालक इस वक्त पिठौरिया में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में चौथी बड़ी मुठभेड़


  

एसएसपी राकेश रंजन के कार्यभार संभालने के बाद यह चौथी मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। इससे पहले मैक्लुसकीगंज, रातू और तुपुदाना में भी मुठभेड़ हो चुकी है।

तुपुदाना मुठभेड़ के बाद सुजीत सिन्हा गिरोह के दस अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रांची पुलिस अब यूपी पुलिस के तर्ज पर त्वरित एक्शन मोड में आ चुकी है। खुद राकेश रंजन इससे पहले चतरा में भी कई मुठभेड़ों को अंजाम दे चुके हैं। इस तरह की सख्त कार्रवाई से रांची में अपराधियों में खौफ पैदा हो गया है।

  



पुलिस को सूचना मिली थी कि अभिषेक, जिसने कारोबारी विजय नाग की हत्या की है, वह कांके इलाके में आने वाला है। इसी के आधार पर टीम गठित की गई और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस पर गोली चलाने के बाद जवाबी फायरिंग में अभिषेक को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

- राकेश रंजन, एसएसपी, रांची।

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 05:24 , Processed in 0.211859 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表