找回密码
 立即注册
搜索
查看: 997|回复: 0

लुटेरी दुल्हनः शादी में दोहरा खर्चा और सुहागरात के बाद हो गया खेल... एक गिरफ्तार युवती ने बताई साजिश

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:04:18 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। रकाबगंज के नामनेर निवासी मौसेरे भाइयों की लुटेरी दुल्हनों से शादी उनके ग्वालियर निवासी रिश्तेदार ने दो अन्य के साथ मिलकर कराई थी। शादी के चार दिन बाद एक दुल्हन के गहने लेकर फरार हाेने के बाद दूसरी को परिवार वालों ने पकड़ लिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद दिन भर चली पंचायत में सुलह न होने पर मंगलवार देर रात पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने दो दुल्हनों समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार दुल्हन को जेल भेजा गया है और महिला बिचौलिया को थाने से जमानत दी गई है। एक अन्य के घर वालों को नोटिस तामील कराया गया है।

  
शादी के चार दिन बाद ही गहने और नकदी लेकर एक हुई थी फरार

  

नामनेर के नेता जी नगर के रहने वाले अमन जैन और रानू मौसेरे भाई हैं। दोनों पड़ोसी भी हैं। पीड़ित अमन जैन ने बताया कि उनकी मां के मायका पक्ष के रिश्तेदार ग्वालियर के शेरू जैन ने अपने साथी मुकेश और रिया के साथ मिलकर उनकी शादी हरियाणा के प्रेमनगर,सिरसा की अंतिमा जैन से 15 अक्टूबर को कराई थी। इसके एवज में उनसे 1.5 लाख रुपये लिए थे। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपितों ने ही पड़ोसी रानू की शादी रविदास नगर भदोही की अंजली उर्फ पूजा यादव से कराई थी। उनसे भी इसके एवज में 1.5 लाख रुपये लिए थे। 18 अक्टूबर की सुबह पता चला कि रानू की पत्नी अंजली घर से रुपये और गहने लेकर रात में फरार हो गई है।

  
पंचायत में सुलह न होने के बाद शनिवार को हुई थी पुलिस से शिकायत

  

पूछताछ के लिए पत्नी के पास गए तो पता चला कि वह भी पांच हजार रुपये और गहने लेकर भागने के प्रयास में थी। उन्होंने रानू व अन्य की मदद से उसे पकड़ लिया। जानकारी होने पर रिया घर आई और समझौते का प्रयास किया। रकम वापस मांगने पर आनाकानी करती रही। रिया,मुकेश और शेरू के रुपये लेते वीडियो सामने आए हैं। शिकायत पर पुलिस ने पांचों पर मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दुल्हन बनी अंतिमा को जेल भेजा गया है। रिया को थाने से जमानत दी गई है। अन्य आरोपितों के नोटिस भेज तामील कराए जा रहे हैं।

  
शादी में करना पड़ा दोगुना खर्च

  

पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों दूल्हों की शादी में 1.5-1.5 लाख रुपये दिए जाने के साथ दुल्हन का जोड़ा ,गहने आदि दिए गए। शादी में बारात में बैंड,बग्घी के साथ दुल्हे और परिवार के लोगों के कपड़े और दावत के इंतजाम में काफी रुपया खर्च हुआ था। ठगी होने के बाद पूरा परिवार परेशान है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 02:37 , Processed in 0.208275 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表