找回密码
 立即注册
搜索
查看: 539|回复: 0

Diwali 2025: एक-दो नहीं पूरे 11 लाख दीप जले, इस तरह मनाई गई राज्य की सबसे बड़ी दिवाली

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:03:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Diwali 2025: बिहार के मुंगेर में छोटी दिवाली पर राज्य की सबसे बड़ी दिवाली मनाई गई, जहां 11 लाख दीप जलाए गए।



जागरण संवाददाता, मुंगेर। Diwali 2025 मुंगेर के कल्याणपुर में बुधवार को छोटी दीपावली पर राज्य की सबसे बड़ी दीपावली मनी। 11 लाख दीप एक साथ जले। दीपोत्सव पर बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर का श्रृंगार किया गया और गंगा की महाआरती हुई। इस अद्भुत दीपोत्सव को देखने के लिए महिला-पुरुष व बच्चे दूर-दूर से पहुंचे थे। लाखों दीये को जलाने में कल्याणपुर के ग्रामीण व यूथ क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। दीपोत्सव का लाइव प्रसारण हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

11 लाख दीप में 35 हजार लीटर से अधिक तिल तेल का उपयोग हुआ। 40 क्विंटल घी भी लगे। दीपोत्सव के बाद भव्य तरीके से मां गंगा की महाआरती हुई। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अन्य गणमान्य ने किया।

बर्नेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड सह हरिओम होमियो के प्रबंध निदेशक और क्लब के संरक्षक होम्योपैथ चिकित्सक डा. नीतीश दुबे ने बताया कि यहां राज्य की सबसे बड़ी दीपावाली मनाई गई। मां दुर्गा के प्रति लोगों में श्रद्धा और विश्वास है। इस बड़े संकल्प को पूरा करने में ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग का साथ रहा।

डा. दुबे ने बताया कि मुंगेर के अलावा दूसरे जिले के कुम्भकारों से भी दीप तैयार कराए गए थे। कल्याणपुर यूथ क्लब के सदस्यों व ग्रामीणों का पूरा सहयोग रहा। दीपोत्सव की तैयारी दो सप्ताह से चल रही थी। दीपोत्सव महोत्सव देखने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, खगड़िया, बांका, जुमई जिलों से भी लोग पहुंचे।

सामाजिक-समरसता का पर्व है दीपावाली : ललन

मुंगेर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जिले वासियों को दीपावली और काली पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र बरियारपुर के कल्याणपुर गांव में यूथ क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य का बड़ा दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यह एकता और सामाजिक समरसता का उदाहरण है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सफलता का दोतक है। दीपोत्सव का पावन पर्व सभी में नई खुशियों और उमंग का संचार भरता है। यह स्वच्छता और सामाजिक एकता का पावन पर्व है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंधकार को दूर कर प्रकाश की तरफ ले जाने वाला यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। सभी का जीवन प्रकाशमय हो। काफी खुशी हो रही है कि मुंगेर कल्याणपुर गांव में एक साथ 11 लाख दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपावली पर समस्त बिहार वासियों और मुंगेर वासियों को हार्दिक शुभकामना दी। साथ ही कल्याणपुर में बड़ा दीपावली के आयोजन लिए डा. नीतीश चंद्र दुबे को विशेष रूप से बधाई दी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-20 00:26 , Processed in 0.169688 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表