找回密码
 立即注册
搜索
查看: 733|回复: 0

क्या कल दीवाली के दिन 20 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा? BSE-NSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:02:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



नई दिल्ली। काफी अटकलों के बाद, हिंदू विद्वानों और पंडितों ने इस साल दीवाली 20 अक्टूबर को मनाए जाने की पुष्टि की है। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि इसी दिन पड़ रही है। ऐसे में भारत के अधिकांश हिस्सों में 20 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस, बैंक और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में दीवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इसका मतलब यह भी है कि मुंबई स्थित भारतीय स्टॉक एक्सचेंज, BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), 20 अक्टूबर की बजाय 21 अक्टूबर को छुट्टी मनाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

NSE ने अपने हॉलिडे कैलेंडर में लिखा है कि, “21 अक्टूबर, मंगलवार को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण ट्रेडिंग हॉलिडे रहेगा। उस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।“

इसके अलावा, 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा के अवसर पर भी ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया गया है। यह त्योहार राजा बलि के पृथ्वी पर लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। इन लगातार छुट्टियों के कारण भारत में शेयर बाजारों में त्योहारी अवकाश बढ़ जाएगा।
दीवाली मुहूर्त ट्रेडिंग समय

BSE और NSE के जारी परिपत्र के अनुसार, इस वर्ष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 21 अक्टूबर को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे के बीच होगा। यह विशेष, एक घंटे की ट्रेडिंग विंडो दीवाली और नए हिंदू वित्तीय वर्ष, विक्रम संवत 2082 की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है।

पिछले साल यह सत्र 1 नवंबर को शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था। मुहूर्त ट्रेडिंग को निवेशक और व्यापारी शुभ मानते हैं।

  






2025 में शेयर बाजार ट्रेडिंग हॉलिडे की पूरी लिस्ट

21 अक्टूबर (मंगलवार) – दीवाली लक्ष्मी पूजन

22 अक्टूबर (बुधवार) – बलिप्रतिपदा

5 नवंबर (बुधवार) - प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी)

25 दिसंबर (गुरुवार) – क्रिसमस
शेयर बाजार खुलने और बंद होने का सामान्य समय

इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग शनिवार और रविवार और एक्सचेंज ने पहले से घोषित छुट्टियों को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में होती है।
प्री-ओपन सेशन

ऑर्डर लगाने और बदलने का समय: सुबह 9:00 बजे

ऑर्डर लगाने और बदलना बंद होना कितने बजे: सुबह 9:08 बजे

अंतिम एक मिनट में रैंडम क्लोजर के साथ प्री-ओपन ऑर्डर मिलान, प्री-ओपन ऑर्डर प्रविष्टि के बंद होने के तुरंत बाद शुरू होता है।
सामान्य ट्रेडिंग सेशन

खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे

बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे

समापन सत्र दोपहर 3:40 से 4:00 बजे के बीच आयोजित किया जाता है।
ब्लॉक डील सत्र का समय

सुबह की विंडो: यह विडों सुबह 8:45 से 9 बजे के बीच खुलती है।

दोपहर की विंडो: यह खिड़की दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे के बीच खुलती है।

  

यह भी पढ़ें: फर्जी पेपर और बोनस शेयर का लालच... 22 साल के लड़के ने किया 36 करोड़ का SME IPO फ्रॉड! SEBI ने कसी नकेल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 21:15 , Processed in 0.283799 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表