找回密码
 立即注册
搜索
查看: 387|回复: 0

Diwali 2025: दीवाली से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन से भर जाएगी तिजोरी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:02:02 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Diwali 2025: दीवाली के दिन करें ये उपाय



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 20 अक्टूबर को दीवाली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी गणेश जी की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त पूजा समाप्त होने तक व्रत रखा जाएगा। दीवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही हर मनोकामना पूरी होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह की अमावस्या तिथि यानी दीवाली के दिन मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
कन्या राशि

  

दीवाली के दिन चंद्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ होगा। सभी बिगड़े काम बनेंगे। बंद पड़ा या रुका हुआ कारोबार दौड़ने लगेगा। चंद्र देव अधिकांश मामलों में शुभ फल देंगे। आपके परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी महिला मित्र से आपको धन लाभ होगा। निवेश करने से लाभ होगा। आतिशबाजी के समय सावधानी बरतें। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा।
धनु राशि

  

मन के कारक चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को दीवाली और दीवाली के अगले दिन धन लाभ होगा। इसके साथ ही कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। इससे दिन खुशनुमा रहेगा। घर पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। रिश्तेदार घर आएंगे। आप अपने परिवारजनों के साथ रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनों का प्यार और सहयोग मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें।

  

यह भी पढ़ें- Laxmi Puja 2025 Shubh Muhurat: दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, यहां पढ़ें कब है विशेष मुहूर्त

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: नारियल से लेकर सिंदूर तक, Diwali Puja की हर सामग्री देती है खास संकेत...

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 21:15 , Processed in 0.253562 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表