找回密码
 立即注册
搜索
查看: 367|回复: 0

दीपावली के बाद देहरादून में लगेगा 100 टन अतिरिक्त कूड़े का अंबार, निगम की बढ़ी चुनौती

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:01:51 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

शहर को साफ बनाने के लिए अधिकारियों को सौंपी गई वार्डवार जिम्मेदारी। आर्काइव



जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपों के पर्व के बाद शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों में चारों ओर फैले पटाखों के अवशेष और पालिथीन का ढेर नगर निगम की परीक्षा लेगा। दीपावली के अगले दिन शहरभर में करीब 100 टन अतिरिक्त कूड़ा पसरा रहने की आशंका है। निगम प्रशासन ने दावा किया है कि इस बार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है। हालांकि, शहर को पूरी तरह साफ करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर आयुक्त नमामी बंसल के निर्देश पर दो दिन पहले ही विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली गई थी। निगम की ओर से शहर के सभी 100 वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 14 अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपावली के अगले दिन दो शिफ्टों में सफाई अभियान चलाने के साथ ही घर-घर कूड़ा उठाने की भी योजना बनाई गई है।

निगम परिसर स्थित कंट्रोल रूम से वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी और अभियान की मानिटरिंग की जाएगी। आमतौर पर दून शहर में रोजाना करीब 450 टन कूड़ा उत्सर्जित होता है। वहीं, दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर यह आंकड़ा 100 टन से अधिक बढ़ने की आशंका है। हर साल दीपावली के बाद शहर में चारों ओर पटाखों का कूड़ा, पालिथीन और सजे-संवरे घरों से निकला अपशिष्ट फैल जाता है, जिसे पूरी तरह साफ करने में निगम को तीन दिन तक का समय लग जाता है।
सप्ताहभर में 500 टन अतिरिक्त कूड़ा निकला

त्योहार से पहले घरों और प्रतिष्ठानों में हुई साफ-सफाई से शहर में बीते एक सप्ताह में 500 टन अतिरिक्त कूड़ा निकल चुका है। सहायक नगर आयुक्त राजबीर चौहान ने बताया कि लोग घरों से कबाड़ और पुराना सामान निकालकर वाहनों में डाल रहे हैं। इससे पिछले कुछ दिनों से कूड़ा वाहनों का लोड सामान्य से अधिक रहा है। दीपावली के बाद वाहनों का लोड घटने की उम्मीद है, जबकि सार्वजनिक स्थलों पर सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। नगर निगम ने बढ़ते कूड़े को देखते हुए डंपिंग जोन और ट्रांसफर स्टेशनों से पहले ही अधिकांश कूड़ा हटवा दिया है, ताकि त्योहार के बाद सफाई में कोई बाधा न आए।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 21:14 , Processed in 0.458581 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表