找回密码
 立即注册
搜索
查看: 437|回复: 0

Bihar Elections: जननायक के गांव से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, पहली जनसभा 24 को

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:01:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का चुनाव प्रचार 24 से। जागरण आर्काइव  



राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मिशन बिहार 24 अक्‍टूबर को शुरू होगा। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उसी दिन बेगूसराय में भी उनकी जनसभा होगी। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने रविवार को यह जानकारी दी।

‎डा. जायसवाल के अनुसार भारत रत्‍न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजल‍ि देकर वे समस्‍तीपुर में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन बेगूसराय में भी चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद 30 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आएंगे और मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका लगातार बिहार दौरा होगा।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों के गठबंधन महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उसमें सिर फुटौव्वल चल रहा है। एक ओर एनडीए के पांडव एकजुट होकर सौहार्दपूर्ण तरीके से सीट बंटवारा कर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं तो कौरव की सेना महागठबंधन में अफरातफरी मची है। बिहार की जनता समझ रही है कि जब सीट बंटवारे में ही यह स्थिति आ सकती है तो ये सरकार क्या चलाएंगे। बिहार की जनता और मतदाता ने बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है। यहां की जनता महागठबंधन के संस्कार और स्वभाव भी देख रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि महागठबंधन में टिकट को लेकर जिस तरह पैसों का खेल हो रहा है, उसे भी बिहार की जनता देख रही है।  एनडीए विकास पर, गरीबों के कल्याण और महिला सशक्तीकरण पर विश्वास करती है। युवाओं के रोजगार और नौकरी की चिंता करती है। किसानों का कल्याण जिस तरह एनडीए सरकार कर रही है, वह अभूतपूर्व है। पीएम मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को विश्वास है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 19:19 , Processed in 0.146157 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表