找回密码
 立即注册
搜索
查看: 862|回复: 0

नहीं छटा ऑफ सीजन का ग्रहण, महानगरों की खराब हवा दीवाली के बाद सैलानियों को लाएगी नैनीताल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 10:01:07 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

दीपावली के बाद की 25 फीसद एडवांस बुकिंग। आर्काइव



जागरण संवादाता, नैनीताल। नगर में मानसून से लगा ऑफ सीजन का ग्रहण अभी तक छट नहीं पाया है। अब दीपावली से लगातार कुछ दिनों का अवकाश और मैदानी भागों में बढ़ते प्रदूषण से सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। अलबत्ता होटलों में दीपावली के बाद की 25 फीसद एडवांस बुकिंग हो चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


धराली व थराली समेत राज्य के तमाम हिस्सों में आई आपदा का दंश नैनीताल के पर्यटन को भुगतना पड़ा। पर्यटकों की आमद में भारी गिरावट से नगर के पर्यटन को चार महीने के ऑफ सीजन का सामना करना पड़ा हैं। जिसने पर्यटन कारोबारियों की कमर तोड़कर रख दी है। इसकी भरपाई की उम्मीद ऑटम सीजन की जा रही थी, जो अभी तक बुरी तरह गिरा हुआ है।

मगर अब होटलों में आ रही एडवांस बुकिंग के चलते पर्यटन हालात में सुधार आने की उम्मीद जगी है। नगर अधिकांश उच्च स्तरीय होटलों में 25 फीसद से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले हफ्ते पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा। इसकी वजह मैदानी भागों में दीपावली के बाद खराब वायु गुणवत्ता होगी। पिछले कुछ वर्षों से दीपावली के बाद से सैलानियों का पहुंचने का प्रचलन बढ़ा है, जो इस बार भी बरकरार रहेगा।

इस बार दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के महानगरों से सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही गुजराती पर्यटकों की भी अच्छी संख्या में पहुंचने की उम्मीद पर्यटन कारोबारी जता रहे है। इधर नगर में रविवार को बहुत कम संख्या में सैलानी नजर आए। पर्यटन स्थलों में अधिकांश समय सुनसानी छाई रही। नौका विहार करने वाले सैलानियों की आमद बहुत कम रही तो मालरोड की रौनक भी सैलानियों के बिना नदारत रही।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 19:19 , Processed in 0.236709 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表