找回密码
 立即注册
搜索
查看: 692|回复: 0

Diwali 2025: दीवाली तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत, दौड़ेगा बंद पड़ा कारोबार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:59:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Diwali 2025: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 20 अक्टूबर को दीवाली है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाएगी। इस दिन धन के देवता कुबेर देव की भी पूजा और साधना की जाती है। दीवाली के दिन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करने से आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से दो राशि के जातकों को दीवाली तक लाभ ही लाभ होगा। इन राशियों पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसेगी। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
सिंह राशि

  

चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को कारोबार में दोगुना लाभ होगा। सभी रुके काम बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। कोई बड़ी मनोकामना मां लक्ष्मी की कृपा से पूरी होगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। निवेश करने की प्लानिंग करेंगे। कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। जीवन में व्याप्त परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होगा। देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दीवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल पूजा के समय अर्पित करें। साथ ही मां लक्ष्मी के नामों का मंत्र जप करें।
वृश्चिक राशि

  

चंद्र देव के कन्या राशि के गोचर करने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। कर्ज संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। बड़े भाई या बहन से प्यार और स्नेह मिलेगा। कारोबार से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। देव दर्शन के लिए निकटतम मंदिर जा सकते हैं। घर पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा और सम्मान करें। दीवाली के दिन देवी मां लक्ष्मी को पूजा के समय चावल और गुड़ से निर्मित खीर और श्रीफल प्रसाद में भेंट करें।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date Shubh Muhurt: 20 और 21 दोनों दिन मनाई जाएगी दीपावली! जानिए कब दिवाली मनाना है सही?

यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Shubh Muhurat: दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, एक क्लिक में पढ़ें जरूरी बातें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-19 16:14 , Processed in 0.290543 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表