找回密码
 立即注册
搜索
查看: 277|回复: 0

10,420mAh की बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ Oppo का नया टैबलेट लॉन्च, इतनी है कीमत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:46:44 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Oppo Pad 5 को लॉन्च किया गया है।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Pad 5 को चीन में गुरुवार को लॉन्च किया गया है, जिसमें MediaTek का Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। नया Android टैबलेट चार कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Oppo Pad 5 में 12.1-इंच का LCD पैनल है जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 10,420mAh की बैटरी दी गई है जो 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नया Android टैबलेट Oppo Find X9 सीरीज स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Oppo Pad 5 की कीमत और उपलब्धता

Oppo Pad 5 की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 2,599 (करीब 32,000 रुपये) रखी गई है। इसके 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमतें क्रमशः CNY 2,799 (करीब 34,000 रुपये), CNY 3,099 (करीब 38,000 रुपये) और CNY 3,599 (करीब 44,000 रुपये) हैं।

Oppo Pad 5 चीन में कंपनी की वेबसाइट पर गैलेक्सी सिल्वर, स्पेस ग्रे, गैलेक्सी सिल्वर सॉफ्ट लाइट एडिशन और लकी पर्पल सॉफ्ट लाइट एडिशन (चाइनीज से ट्रांसलेटेड) कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

  

Oppo Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Pad 5 Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है और इसमें 12.1-इंच (2,120×3,000 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है जिसमें 144Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 304ppi पिक्सल डेंसिटी और 88.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है। कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 540Hz टच सैंपलिंग रेट देता है।

Oppo Pad 5 को ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट से लैस किया गया है, जिसमें 16GB तक RAM और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कैमरा सेक्शन में Oppo Pad 5 में सिंगल 8-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। फ्रंट में भी 8-मेगापिक्सल सेंसर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए मौजूद है।

Oppo Pad 5 में Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स दिए गए हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कलर टेम्परेचर सेंसर, जायरोस्कोप और हॉल सेंसर शामिल हैं।

Oppo Pad 5 में 10,420mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका साइज लगभग 266.93×193.35×5.99mm है और वजन करीब 577 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: एक्सटेंशन कॉर्ड से हेवी अप्लायंसेज जोड़ना क्यों खतरनाक होता है? भूलकर भी इन डिवाइस को नहीं करें कनेक्ट
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 13:59 , Processed in 0.151050 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表