找回密码
 立即注册
搜索
查看: 862|回复: 0

गुरुग्राम में बजरी से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्राला कैब पर पलटा, छपरा के गार्ड की मौत, दो घायल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:45:12 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बजरी से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्राला कैब पर पलटा, गार्ड की मौत, दो घायल। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 50 थाना क्षेत्र के कुशाल साध चौक पर तेज रफ्तार बजरी से ओवरलोड ट्राला अचानक सामने आई अर्टिगा गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर उसी पर पलट गया।

ट्राला चालक ने गाड़ी को बचाने के लिए ब्रेक लगाया और दूसरी तरफ मोड़ा, लेकिन दबाव ज्यादा होने से एक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में अर्टिगा गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार एक गार्ड की मौत हो गई। चालक और पीछे बैठी एक महिला घायल हो गए। दोनों का इलाज आर्टिमिस अस्पताल में चल रहा है।

यह टैक्सी अर्टिगा गाड़ी डीएलएफ साइबर हब स्थित विप्रो कंपनी की थी। इसमें कंपनी की एक महिला कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और चालक मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैक्सी गाड़ी सेक्टर 65 की तरफ से आ रही थी, वहीं ट्राला तेज रफ्तार में वाटिका चौक की तरफ से आया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुशल साध चौक पर अचानक टैक्सी गाड़ी आने पर ट्राला चालक ने टक्कर से बचने के लिए ब्रेक लगाए और ट्राला को पूरी तरह से बाई तरफ दूसरी सड़क पर मोड़ दिया।

इसी दौरान टायरों पर दबाव पड़ने पर एक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुआ ट्राला कैब के आधे हिस्से पर पलट गया। इसमें भरी रोड़ी अर्टिगा के ऊपर ही भरभराकर गिर गई।

आसपास के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में मौजूद तीनों घायलों को आर्टिमिस अस्पताल भेजा गया। यहां गार्ड को मृत घोषित कर दिया गया।

गार्ड का नाम नीतीश कुमार बताया गया। महिला कर्मचारी की पहचान महक और चालक हुकुम सिंह के रूप में हुई है। महक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम करती हैं।
छपरा के रहने थे नीतिश, दो साल से कर रहे थे काम

परिवार ने बताया कि 24 वर्षीय नीतीश कुमार मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के साधपुर गांव के रहने वाले थे। यह कई सालों से गुरुग्राम के नाथूपुर में किराये से रहते थे। नीतीश कुमार विप्रो कंपनी में गार्ड थे।

वह गुरुवार सुबह करीब सात बजे कंपनी गाड़ी के साथ महिला कर्मचारी महक को सेक्टर 67 स्थित घर छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। नीतीश कुमार की दो साल पहले ही शादी हुई थी।

इनकी एक साल की बेटी भी है। पुलिस ने घटना की सूचना परिवारवालों को दी है। पुलिस ने बताया कि कैब का चालक राजस्थान के करौली जिले का रहने वाला है। उसके परिवार को भी सूचना दी गई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थिति ठीक होने पर बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद भागा ट्राला चालक, दोपहर तक जाम रहा चौक

सुबह सात बजे घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन से ट्राले को उठवाया और सड़क किनारे कराया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी सड़क किनारे किया गया।

घटना के बाद चौक पर ही बजरी फैली हुई थी। इससे चौक पर आने वाले वाहनों को आगे निकलने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां करीब पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

चौक से पूरी तरह बजरी हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु कराया जा सका। सेक्टर 50 थाना पुलिस ने बताया कि ट्राला हरियाणा के नंबर का है। इसके नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 08:03 , Processed in 0.153398 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表