找回密码
 立即注册
搜索
查看: 935|回复: 0

Ghatshila by election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे प्रचार की कमान, झामुमो ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:44:59 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

झामुमो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची जारी कर दी है।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची जारी कर दी है। प्रचार की कमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों में होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई थी। गुरुवार को हेमंत सोरेन ने घाटशिला क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दिनभर मंत्रणा की, जिसमें कार्यक्षेत्रों का निर्धारण किया गया।

यह उपचुनाव 11 नवंबर को होने वाला है, जो झामुमो के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक में सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का फैसला एकमत से लिया गया। गुरुवार की मंत्रणा में तय हुआ कि प्रचार अभियान की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे।

वे सोमेश के नामांकन के दौरान 17 अक्टूबर को धूमधाम से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। हेलिकाप्टर से दोपहर 12:15 बजे पहुंचने वाले हेमंत सोमेश के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने सदर कार्यालय जाएंगे। कार्यक्रम दाहीगोड़ा सर्कस ग्राउंड में होगा, जहां हजारों समर्थक जुटेंगे।  
स्टार प्रचारकों में अनुभवी चेहरे पर भरोसा

झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची में प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, वैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रियो भट्टाचार्य, कल्पना मुर्मू सोरेन, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, जोबा माझी, योगेन्द्र प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, हेमलाल मुर्मू, सुदिव्य कुमार, विजय हांसदा, महुआ माजी,

हफिजुल हसन, विकास मुंडा, लुईस मरांडी, अंजनी सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, भुषण तिर्की, निरल पुर्ती, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, ताजुद्दीन राजा, उमाकांत रजक, आलोक सोरेन, जगत माझी, रामसुर्या मुंडा, कुणाल षाड़ंगी, रामलाल मुंडा, लक्ष्मण टुडू और बारी मुर्मू को शामिल किया है।

ये सभी मिलकर घाटशिला में सभाएं करेंगे। घाटशिला झामुमो का पारंपरिक गढ़ रहा है, जहां 2019 और 2024 में रामदास की जीत ने पार्टी को मजबूत बनाया। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

जनता रिकार्ड मतों से पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे सोमेश को विजयी बनाने के लिए घर-घर पहुंच अभियान चला रहे हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 08:03 , Processed in 0.149838 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表