找回密码
 立即注册
搜索
查看: 115|回复: 0

Congress Candidate 2025: कांग्रेस ने 23 सीटों पर बांटे सिंबल, पटना साहिब से शशांक शेखर होंगे उम्मीदवार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:44:16 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे।



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के पहले कांग्रेस खेमे में असंतोष लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली में लगातार मंथन के बाद भी कांग्रेस ने नामांकन के महज 24 घंटे पहले तक अपने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को दिन भी कई उम्मीदवारों को गुपचुप तरीके से सिंबल जरूर बांटे गए। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को भी दिन भर भावी उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी रहा।  

पार्टी के एक नेता ने बताया कि आज भी पार्टी की ओर से पिछले दरवाजे से कई उम्मीदवारों को सिंबल बांटे गए। इससे पहले बुधवार की देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक में पटना शहर की चारों सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी।

जिसके बाद कांग्रेस ने गुपचुप तरीके से पटना साहिब शशांक शेखर और कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से इंद्रदीप चंद्रवंशी को उम्मीदवारी दे दी। हालांकि पार्टी इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। राजद ने वीआइपी सीट मुकेश सहनी को सौंपने की बात कही है। परंतु अंतिम निर्णय को लेकर संशय बरकरार है।  

इसके अलावा दीघा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस दुविधा में उलझी हुई है। यहां बता दें कि दीघा विधानसभा क्षेत्र से माले ने दिव्या गौतम को उम्मीदवारी दी है। जिन्होंने नामांकन भी कर लिया है। कांग्रेस यहां दोस्ताना संघर्ष की तैयारी में है। इन बिंदुओं पर कांग्रेस ने गुरुवार को न तो कोई बयान ही जारी किया और न ही किसी नेता की टिप्पणी ही सामने आई।

यहां बता दें कि बिना सीटों की घोषणा किए ही महागठबंधन अपने अधिकांश उम्मीदवारों का सिंबल बांट रहा है। कांग्रेस ने भी अब तक करीब 23 उम्मीदवारों को सिंबल दे दिए हैं। आज भी बक्सर से संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को पार्टी ने सिंबल दे दिया, जबकि बगहा से जयेश सिंह को सिंबल दिया गया है।

यह भी पढ़ें- BJP Candidate List: भाजपा ने 80 विधायकों में से 19 के टिकट काटे, टॉप लीडरशिप के फैसले से हलचल तेज

यह भी पढ़ें- LJPR Candidates List 2025: लोजपा (रा) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, भाजपा के कई नेताओं के नाम
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-18 06:13 , Processed in 0.416384 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表