找回密码
 立即注册
搜索
查看: 534|回复: 0

50 फीट गहरे कुएं में युवक ने बिताई पूरी रात: रस्सी और सीढ़ी डालकर पुलिस ने बाहर निकाला

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:41:50 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

कुएं में गिरे युवक को बाहर निकालने के बाद अस्पताल लेकर जाती पुलिस।



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित 50 फिट गहरे कुएं में युवक बुधवार की रात गिर गया। 50 फिट गहरे कुएं में पूरी रात युवक पड़ा रहा। युवक मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया। युवक नशे में था। बुधवार को सुबह वहां से गुजर रही पुलिस ने कुएं से आवाज सुनी। जानकारी के बाद पुलिस पहुंच गई। दमकल को मौके पर बुला लिया। पुलिस और दमकल ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मंगलवार की रात कुएं में गिरा था युवक, सुबह होने पर निकाला

  

राजकीय इंटर कॉलेज के पास में एक 50 फिट गहरा कुआं हैं। मंगलवार की रात कुएं में मोहम्मद जावेद निवासी चामुंडा गली बरबलान मुगलपुरा गिर पड़ा। रात होने के चलते उसकी कुएं से आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंची। इसके बाद वह पूरी रात युवक कुएं में पड़ा रहा। गुरुवार को सुबह कुएं के पास गुजरी पुलिस से किसी ने बताया कि कुएं में कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है। यह जानकारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार को दी गई। उन्होंने दमकल कर्मियों को बुला लिया। युवक गंभीर घायल न हो इसको लेकर एंबुलेंस भी बुला ली।

  
पुलिस ने रस्सा डालकर बाहर निकाला

  

पुलिस ने सीढ़ी लगाकर और रस्सा डालकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक नशे में था और कुएं में गिर गया। रात में वह नशे में होने के चलते उसे अहसास नहीं हुआ। सुबह निकालते वक्त भी बहकी-बहकी बात कर रहा था। उसे चोट भी नहीं आई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 19:58 , Processed in 0.535527 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表