找回密码
 立即注册
搜索
查看: 909|回复: 0

दिल्ली-यूपी में गुलाबी ठंड का एहसास, प्रदूषण का खतरा भी बढ़ा; कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:40:19 | 显示全部楼层 |阅读模式
  




IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून विदा ले चुका है। मानसून के जाने के बाद से उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, तो इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली की हवा फिर से खराब होने लगी है। अक्टूबर महीने में ही सर्दी का एहसास होने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि नवंबर महीने से कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।
किन राज्यों में बारिश की संभावना?

एक तरफ जहां प्रदेश में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तो वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि देश के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है।
पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

अगर बात करें पहाड़ी राज्यों के मौसम की तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों की बर्फबारी के बाद धूप निकलने लगी है। पहाड़ी राज्यों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन का एहसास होने लगा है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर सुबह-शाम गलाबी ठंड पड़ने लगी है। वहीं, तापमान में गिरावट के साथ प्रदूषण का खतरा भी बढ़ने लगा है। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों की हवा दिन-ब-दिन खराब हो रही है। बीते दिन दिल्ली का AQI 211 दर्ज किया गया।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगर बात करें यूपी के मौसम की तो यहां आने वाले दिनों में सुबह और रात को हल्की ठंड का अहसास होगा। दिन में धूप खिलेगी, लेकिन हवाओं के कारण सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगर बात करें बिहार के मौसम की तो यहां भी सुबह-शाम गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। तापमान में आए दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 17:57 , Processed in 0.214045 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表