找回密码
 立即注册
搜索
查看: 382|回复: 0

13 करोड़ से अधिक के संपत्ति के मालिक हैं ठाकुरगंज के जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल, चुनावी हलफनामे से सामने आई जानकारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:40:08 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

करोड़पति हैं ठाकुरगंज के जदयू प्रत्याशी गोपाल अग्रवाल।



जागरण संवाददाता, किशनगंज। ठाकुरगंज के जदयू प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। 52 वर्षीय गोपाल अग्रवाल 12वीं पास हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार जेडीयू प्रत्याशी के पास लगभग 12 करोड़ 51 लाख की कुल चल-अचल संपत्ति है। यह वर्ष 2020 के शपथ पत्र के अनुसार उस वक्त उनकी संपत्ति 7 करोड़ 39 लाख थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यानी पांच साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ बढ़ गई। इसके अलावा उनकी पत्नी लता अग्रवाल के पास करीब 3 करोड़ 68 लाख की संपत्ति है, जो कि वर्ष 2020 के मुकाबले सवा करोड़ अधिक है। वर्ष 2020 में गोपाल अग्रवाल ने 9.90 लाख का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था, जबकि वर्ष 2024-25 में 24 लाख 17 हजार का इनकम टैक्स रिटर्न भरा है। उनकी पत्नी ने वर्ष 2019-20 में 5 लाख 40 हजार और 2024-25 में 3 लाख 45 हजार का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है।

उनपर प्रॉपर्टी एक्ट के दो मामले वर्ष 2010 और 2014 से न्यायालय में विचाराधीन है। संवाद सहयोगी, इनमें पास नगद तीन लाख 80 हजार, पत्नी के पास चार लाख है। बंघपत्र एवं डिबेंचर, राष्ट्रीय बचत योजना, डाक बचल, बीमा पालिसी शामिल हैं। साथ ही एक टाटा ट्रक और एक टोयटा फॉर्च्यूनर के साथ बारह सौ ग्राम के ज्वेलरी भी है।

हलफनामा के अनुसार प्रत्याशी गोपाल कुमार अग्रवाल की पत्नी लता अग्रवाल के पास 12455558.82 रुपये की संपत्ति है। इनमें बैंक खाता में जमा राशि, बंघपत्र एवं डिबेंचर, राष्ट्रीय बचत योजना, डाक बचल, बीमा पालिसी शामिल हैं। साथ ही एक हजार ग्राम के ज्वेलरी भी हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 17:57 , Processed in 0.265420 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表