找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1040|回复: 0

महिलाओं की किडनैपिंग के मामले में बंगाल टॉप पर, NCRB के आंकड़े सोचने पर करेंगे मजबूर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:37:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

बंगाल में अपहरण की घटनाओं में वृद्धि।  



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं, जिनमें महिलाओं को अधिक निशाना बनाया जा रहा है। महिलाओं के अपहरण की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग पांच गुना है। हाल ही में प्रकाशित राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) 2023 की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। 2023 में राज्य में अकेले महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराधों की संख्या 6,920 थी। पुरुषों की संख्या 1,590 थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्राइम इन इंडिया के 2023 के आंकड़ों के अनुसार एक साल में देश भर में 1,06,584 अपहरण की शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से बंगाल में दर्ज ऐसे अपराधों की संख्या 8,233 है। 2022 में राज्य में ऐसे अपराधों की संख्या 8088 थी। यानी 2022 की तुलना में 2023 में राज्य में अपहरण की संख्या में 145 की वृद्धि हुई है।
उत्तर प्रदेश सूची में सबसे ऊपर

रिपोर्ट से पता चलता है कि अपहरण से संबंधित अपराधों के मामले में उत्तर प्रदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। एक साल में यूपी में 16,663 अपराध दर्ज किए गए। यह बंगाल से दोगुना है। उत्तर प्रदेश के बाद इस अपराध में बिहार और महाराष्ट्र का स्थान है। इन दोनों राज्यों में क्रमश: 14,371 और 13,106 अपराध दर्ज किए गए हैं।
लक्षद्वीप व मिजोरम में सबसे कम अपहरण के मामले

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों में अपहरण से संबंधित अपराधों की सबसे कम संख्या मिजोरम में है। केवल पांच। हालांकि, अगर हम केंद्र शासित प्रदेशों को लें, तो देखा जा सकता है कि लक्षद्वीप मिजोरम से आगे है। इस केंद्र शासित प्रदेश में 2022 की तरह 2023 में भी ऐसा एक भी अपराध दर्ज नहीं किया गया।
कोलकाता में अपहरण की घटनाओं में कमी

कोलकाता में यह अपराध कम हुआ है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में कोलकाता में 281 अपहरण हुए। 2022 में कोलकाता में ऐसे अपराधों की संख्या 452 थी। 2021 में यह 346 थी। हालांकि, अपहरण के मामले में दिल्ली देश के शहरों की सूची में सबसे ऊपर है। राजधानी में अपहरण की संख्या 2022 की तुलना में 2023 में बढ़ गई। ज्ञात हो कि दिल्ली में 2022 में 5585 मामले दर्ज किए गए थे। 2023 में यह संख्या बढक़र 5681 हो गई। दूसरे स्थान पर मुंबई है। यहां दर्ज ऐसे अपराधों की संख्या 1798 है। केरल के कोच्चि और तमिलनाडु के कोयंबटूर में देश के शहरों में अपहरण की सबसे कम संख्या दर्ज की गई। दोनों दक्षिणी शहरों में ऐसे 16 अपराध दर्ज किए गए।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 13:55 , Processed in 0.179122 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表