找回密码
 立即注册
搜索
查看: 257|回复: 0

Himachal: डीए पर 3.62 लाख कर्मचारी व पेंशनर्स गदगद, 800 से 8000 का होगा लाभ; अब कितने प्रतिशत भुगतान बाकी?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:36:46 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीए की घोषणा कर दी है।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की। इस घोषणा से 1.91 लाख कर्मचारियों व 1.71 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को न्यूनतम 800 रुपये मासिक से लेकर मुख्य सचिव को 8 हजार रुपये तक का लाभ प्राप्त होगा।

प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से डीए मिलने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के बीच में जाकर डीए देने की घोषणा की। दिवाली से पहले इस घोषणा कर्मचारी गदगद हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
13 प्रतिशत डीए अभी शेष

प्रदेश के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए मिलने के बाद 13 प्रतिशत डीए शेष रह गया है। डीए की घोषणा के तहत प्रदेश के कर्मचारियों को इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक का डीए तुरंत मिल जाएगा। इसके बाद डीए समस्त कर्मचारियों को वेतन के साथ जोड़कर मिलेगा।
जुलाई, 2023 से लेकर आगे का लंबित पड़ा डीए प्रदेश सरकार की ओर से अलग से अधिसूचित किया जाएगा।  
डीए को लेकर वर्तमान स्थिति

डीए को लेकर वर्तमान स्थिति ये है कि जुलाई, 2023 व जनवरी, 2024 का 4-4 प्रतिशत डीए लंबित पड़ा है। जुलाई, 2024 का 3 प्रतिशत, जनवरी, 2025 का 2 प्रतिशत व जुलाई का 3 प्रतिशत डीए कर्मचारियों व पेंशनरों को प्राप्त होना है।  

यह भी पढ़ें: \“HRTC में बसें चलाने के लिए चालक-परिचालक की जरूरत\“, CM सुक्खू की दोटूक, अधिकारियों का होगा युक्तीकरण, समय पर मिलेगी पेंशन  
कर्मचारी संगठन ने किया स्वागत

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए मिलने का हम स्वागत करते हैं। डीए मिलने से प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर खुशी खुशी त्योहार मना सकेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, CM का 3 प्रतिशत DA देने का एलान, त्योहार से पहले मिलेगा एरियर
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 08:12 , Processed in 0.164209 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表