找回密码
 立即注册
搜索
查看: 954|回复: 0

भाजपा नेता के भाई की अवैध दुकानें ध्वस्त, प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से मची खलबली

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:34:40 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कराया जा रहा था दुकानों का निर्माण



जागरण टीम, अमरोहा। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने मंगलवार को गंगेश्वरी गांव में भाजपा नेता के भाई के द्वारा सरकारी भूमि में अवैध निर्माण कर बनाई जा रहीं दुकानों पर बुलडोजर चलाकर आंशिक भाग को ध्वस्त करा दिया है। शेष अवैध कब्जा स्वयं हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कराया जा रहा था दुकानों का निर्माण




गंगेश्वरी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विशाल देव त्यागी के बडे़ भाई अश्वनी त्यागी गंगेश्वरी से पथरा को जाने वाले मार्ग पर अपने आवास के पास दुकानों का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार को दोपहर बाद नायब तहसीलदार मनोज कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक ओमकार सिंह, लेखपाल जितेंद्र पाल व पुलकित कुमार की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई। टीम ने निर्माणाधीन दुकानों पर बुलडोजर चलाकर आंशिक भाग को ध्वस्त करा दिया है।
दो दिन की दी मोहलत

  

नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि दुकानों का निर्माण सरकारी भूमि में अवैध रूप से कराया जा रहा है। शेष निर्माण हटाने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। उधर भाजपा नेता विशाल देव त्यागी का कहना है कि जिस भूमि में दुकानों का निर्माण चल रहा है। वह भूमि करीब पचास वर्ष से उनके परिवार के कब्जे में रही है। नोटिस दिए बगैर निर्माणाधीन दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया है। आला अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-17 04:39 , Processed in 0.896148 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表