|
|
बिहार चुनाव 2025: आप ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। आम आदमी पार्टी (आप) ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 48 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की उम्मीदवारों की दूसरी सूची में राजेंद्र प्रसाद सिंह को लालगंज, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा, इंद्रजीत ज्योतिकर को हथुआ और आदित्य लाल को पूर्णिया से मैदान में उतारा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। यानी आम आदमी पार्टी ने अब तक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
वहीं, बीजेपी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 71 नेताओं को टिकट दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर तो दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से मैदान में उतारा गया है।
यहां देखें आप के नए उम्मीदवार की लिस्ट
दिल्ली-पंजाब में बदलाव के बाद,
बिहार में भी AAP जिंदाबाद‼🧹
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी!
अबतक कुल 59 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गयी है।
AAP के सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं सफलता की शुभकामनाएँ!… pic.twitter.com/g5hen87MHI— Aam Aadmi Party - Bihar (@AAPBihar) October 14, 2025 |
|