找回密码
 立即注册
搜索
查看: 283|回复: 0

Deepika Padukone के चक्कर में रणबीर कपूर भूले अपनी गाड़ी, एक्ट्रेस के पीछ-पीछे चलते आए नजर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:36:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  एयरपोर्ट से वायरल हुआ दीपिका-रणबीर का वीडियो (फोटो-इंस्टाग्राम)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जहां दोनों एक्टर्स को साथ में देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब दोनों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर दीपिका के पीछे-पीछे चलते हुए इतने मस्त हो गए कि वो अपनी कार ही भूल गए और उनके साथ जाने लगे।
दीपिका के पीछे-पीछे चलने लगे रणबीर

इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है। शेयर की गई क्लिप में,रणबीर और दीपिका अपने बॉडीगार्ड्स के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका आगे-आगे चल रही थीं, जबकि रणबीर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। एक पल के लिए वो उन्हीं के पीछे आगे बढ़ जाते हैं जब रणबीर के ड्राइवर इशारा करके उन्हें अपनी कार बताते हैं और दरवाजा खोलते हैं। इसके बाद रणबीर मुड़ जाते हैं और अपनी इस लापरवाही पर थोड़ा हंसते भी हैं। इस पल को देखकर प्रशंसक हंस पड़ते हैं।



  

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिए Ranbir-Deepika, ये जवानी है दीवानी 2 की चल रही तैयारी?
दीपिका के चक्कर में गाड़ी भूल गए रणबीर

वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा,“वह उनके आस-पास इतने फनी क्यों होते हैं?“वहीं कई सारे फैंस को अपने फेवरेट कपल को साथ देखने का मौका मिला तो अपनी-अपनी बात कहने लगे। एक फैन ने कमेंट किया, “हाहाहा, वो एकदम बेबी जैसा है।“ दूसरे ने लिखा, “भाई भूल गया कि कहां जा रहा है।“ और उसके बाद हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए। तीसरे यूजर ने लिखा, “दीपिका को देखते ही उसका दिमाग बंद हो जाता है।“ एक अन्य ने लिखा,“रणबीर-दीपिका का 2025 में फिर से साथ?? दुनिया ठीक हो रही है।“ एक और ने लिखा, “मैं इससे उबर नहीं पा रहा, क्यूट पूकी,“ जबकि दूसरे ने कहा, “मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं“ और “ये दीपिका पादुकोण का असर है।“
  View this post on Instagram

A post shared by cowboy padukone (@thepikaverse)

साल 2008 में हुई थी पहली मुलाकात

रणबीर और दीपिका की पहली मुलाकात बचना ऐ हसीनों (2008) के सेट पर हुई थी और अलग होने से पहले दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। ब्रेकअप के बावजूद, उन्होंने बाद में ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया।


दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

रणबीर ने साल 2022 में आलिया भट्ट से शादी की,जबकि दीपिका ने 2018 में रणवीर सिंह से शादी कर ली। दोनों अब एक-एक बेटी के पेरेंट्स हैं। दीपिका आने वाले समय में एटली की आगामी फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह शाह रुख खान की फिल्म \“किंग\“ में भी काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के बाद अब Ranveer बड़े प्रोजेक्ट से हुए आउट? हाथ से निकली संजय लीला भंसाली की \“बैजू बावरा\“
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 02:03 , Processed in 0.629503 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表