|
|
DSSSB TGT Recruitment 2025: आवेदन 9 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के बंपर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली टीजीटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर डीएसएसएससबी के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी के 5346 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सब्जेक्ट के अनुसार भर्ती डिटेल निम्नलिखित है-
| पद/विषय | पदों की संख्या (मेल) | पदों की संख्या (फीमेल) | | टीजीटी मैथमेटिक्स | 744 | 376 | | टीजीटी इंग्लिश | 869 | 104 | | टीजीटी सोशल साइंस | 310 | 92 | | टीजीटी नेचुरल साइंस | 630 | 502 | | टीजीटी हिंदी | 420 | 126 | | टीजीटी संस्कृत | 342 | 416 | | टीजीटी उर्दू | 45 | 116 | | टीजीटी पंजाबी | 67 | 160 | | ड्रॉइंग टीचर | - | कुल 15 | | स्पेशल एजुकेशन टीचर | - | कुल 2 |
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ बीएड/ 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड/ B.Ed-M.Ed आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने सीटीईटी एग्जाम भी क्वालीफाई किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की उम्र 1 नवंबर 2025 को ध्यान में रखकर 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की जानकारी पदानुसार जानने के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।
DSSSB TGT Vacancy 2025 Notification Link
एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) भरकर फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Railway Recruitment: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे सेक्शन कंट्रोलर पदों पर सरकारी जॉब पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म |
|