找回密码
 立即注册
搜索
查看: 693|回复: 0

पाकिस्तान: कराची में 6 अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग से दहशत में लोग, 4 की मौत और कई घायल

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:32:40 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पाकिस्तान के कराची में फायरिंग से फैली दहशत। फाइल फोटो





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में 6 जगहों पर फायरिंग के बाद 4 लोगों की मौत हो गई। यह सभी घटनाएं शनिवार को अलग-अलग जगहों पर दर्ज की गईं। फायरिंग से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

म हो गई। कराची के ओरंगी में कुछ लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इकबाल मार्केट पुलिस स्टेशन में एलपीजी की दुकान पर लूटपाट के दौरान आरोपियों ने दुकानदार पर गोली चला दी और उसकी मौके पर मौत हो गई।


दुकानदार की मौत

दुकानदार ने अपनी जान बचाने के लिए लुटेरे के हाथ से बंदूक छीन ली और उसपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी लुटेरा भी गोली लगने से घायल हो गया और मौके से फरार हो गया।

कराची पुलिस के अनुसार, लुटेरे पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज थे। उसपर चोरी, डकैती के अलावा मर्डर का केस भी चल रहा था।
युवक को सरेआम मारी गोली

वहीं, फायरिंग की दूसरी घटना कराची की शेरपाओ कालोनी में घटी, जहां एक व्यक्ति को सरेआम मौत के घाट उतार दिया गया। व्यक्ति अपनी बाइक से जा रहा था। तभी 2 लोगों ने उसका पीछा किया और बीच सड़क पर उसे गली मार दी। पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर में 3 गोलियां मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने किया एनकाउंटर

कराची के मलिर में बकरा पीरी के पास पुलिस एनकाउंटर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक एक पेशेवर लुटेरा था, जिसने कुछ दिन पहले एक दुकानदार की जान ले ली थी। उसका नाम गुलाम कादिर था। एसएसपी के अनुसार, गुलाम समाद काठिवाड़ी नेटवर्क से जुड़ा था और गैंग-वॉर में भी शामिल था। पुलिस को उसके फोन से कई सबूत मिले हैं।
महिला की गोली लगने से मौत

न्यू कराची शहर में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया, जो बुरी तरह से घायल था। लोगों ने उसे कराची के निजामाबाद से पकड़ा था और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, एक अन्य हादसे में 3 साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



कराची में शनिवार को एक मामला सामने आया था, जिसमें जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर में एक महिला को गोली मार दी गई थी और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कराची में एक चाय की दुकान के पास भी फायरिंग हो गई। इस घटना में मजदूरी करने वाले अब्दुल रज्जाक को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल है।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिकी पुलिस ने शिकागो में महिला को मारी गोली, क्या है इसका \“ट्रंप\“ कनेक्शन?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 08:19 , Processed in 0.267357 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表