找回密码
 立即注册
搜索
查看: 760|回复: 0

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी साने ताकाइची, शिगेरु इशिबा का लेंगी स्थान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
246972
发表于 2025-10-28 08:32:12 | 显示全部楼层 |阅读模式
  जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी साने ताकाइची (फोटो- रॉयटर)





आईएएनएस, टोक्यो। जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को शनिवार को हुए मतदान में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया। वह 15 अक्टूबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं।
शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी ताकाइची




स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी शुरुआती दौर के मतदान में बहुमत नहीं मिलने के बाद हुए दूसरे दौर के मतदान में ताकाइची को 185 वोट मिले, जबकि कोइजुमी को 156 वोट मिले। वह शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने ताकाइची को बढ़ती कीमतों से नाराज जनता का विश्वास हासिल करने के लिए चुना है। अधिक व्यय और आसान मौद्रिक नीति के साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की \“\“आबेनामिक्स\“\“ रणनीति की समर्थक हैं।
पूर्व टेलीविजन एंकर हैं ताकाइची




उन्होंने पहले भी बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर वृद्धि की आलोचना की थी। पूर्व टेलीविजन एंकर ताकाइची ने 1993 में जापानी राजनीति में प्रवेश किया और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निचले सदन में सीट जीती। 64 वर्षीय सांसद वर्तमान में अपने गृह प्रान्त नारा का प्रतिनिधित्व करती हैं।



वह पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं। ताकाइची जापान की मुख्यत: पुरुष प्रधान सत्तारूढ़ पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष हैं, जिसने राजनीति में दबदबा बनाए रखा है। उन्होंने आर्थिक सुरक्षा, आंतरिक मामलों और लैंगिक समानता मंत्री सहित प्रमुख पार्टी और सरकारी पदों पर कार्य किया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 07:19 , Processed in 0.262021 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表