|
|
जिसके पाले में युवा वोटर, उसकी जीत पक्की। फोटो जागरण
नवनीत मिश्र, भागलपुर। विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी को युवा मतदाता का साथ मिल गया, उसकी जीत पक्की है। जिले में सबसे अधिक युवा मतदाता हैं। 30 से 39 वर्ष के मतदाता सबसे अधिक हैं।
50079 मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे। ये मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। 18 से 19 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 7842 हैं। 30 से 39 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता हैं। इन मतदाताओं की संख्या 611356 है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
30 से 39 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में 105770 हैं। 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 476262 और 40 से 49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 486391 है। 20 से 29 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं।
40 से 49 वर्ष के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 81293 हैं। 50 से 59 साल के 290776 मतदाता हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। 60 से 69 वर्ष के मतदाता 181845 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
70 से 79 वर्ष के मतदाता 92671 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में 16503 हैं। 80 से 89 वर्ष के मतदाता 25020 हैं। इस आयु वर्ग में सबसे अधिक मतदाता भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं।
90 से 99 वर्ष के मतदाता 3701 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 693 हैं। 100 से 109 वर्ष के मतदाता 387 हैं। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक मतदाता 99 सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं।
110 से 119 वर्ष के मतदाता तीन हैं। इस आयु वर्ग के गोपालपुर, पीरपैंती व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। 120 वर्ष के एक मात्र मतदाता पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में हैं।
आयु वर्ग के अनुसार मतदाता डेटा
आयु वर्ग कुल मतदाता
18-19
50,079
20-29
476,262
30-39
611,356
40-49
486,391
50-59
290,776
60-69
181,845
70-79
92,671
80-89
25,020
90-99
3,701
100-109
387
आयु वर्ग और विधानसभा के अनुसार सर्वाधिक मतदाता
आयु वर्ग विधानसभा सर्वाधिक मतदाता
18-19 वर्ष
कहलगांव
7,842
20-29 वर्ष
कहलगांव
80,012
30-39 वर्ष
पीरपैंती
105,770
40-49 वर्ष
भागलपुर
81,293
50-59 वर्ष
भागलपुर
51,253
60-69 वर्ष
भागलपुर
32,877
70-79 वर्ष
भागलपुर
16,503
80-89 वर्ष
भागलपुर
5,161
90-99 वर्ष
सुल्तानगंज
693
100-109 वर्ष
सुल्तानगंज
99
|
|